शादीशुदा लोगों के लिए अच्छे दिन आ गए हैं. क्योंकि सरकार ने खासकर घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनपीएस के तहत निवेश स्कीम शुरू की है. जिसमें निवेश के बाद आपको धन की चिंता कभी नहीं सताएगी. क्योंकि नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश शादीशुदा लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है. स्कीम में उम्र के महत्वपूर्ण पड़ाव पर एकमुश्त धन मिलने का भी प्रावधान है. साथ ही प्रतिमाह 46,000 रुपए पेंशन पाने की सुविधा भी दी गई है.
कैसे करें आवेदन ?एनपीएस के तहत आप सिर्फ 1000 रुपए से पत्नी के नाम खाता खुलवा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक उम्र के महत्वपूर्ण पड़ाव र यानि 60 साल की उम्र में ये खाता मैच्योर हो जाता है. लेकिन पत्नी की उम्र जब तक 65 साल की होती है. निवेश जारी रख सकते हैं. जब आपको पैसों की ज्यादा जरूरत होती है. उस वक्त ये निवेश आपको 46000 रुपए प्रतिमाह की मदद करेगा. यही नहीं आप एकमुश्त भी धनराशि निकालकर अपना कोई काम निपटा सकते हैं. सरकार ने यह स्कीम सिर्फ शादीशुदा लोगों के लिए शुरू की है. मंथली पेंशन 45000 से 46000 रुपए पाने का गणित यदि आपकी पत्नी की उम्र 30 साल है तो प्रतिमाह 5000 रुपए जमा करें. अगर इस धन पर निवेशक को 10 फीसदी रिटर्न भी मिलता है तो 60 साल की उम्र होने तक अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे.