नई दिल्ली:- FSSAI के मुताबिक, बिसलेरी के पानी की पहली लैब जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय मानक (10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर) से अधिक यानी 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाई गई है। जिसके बाद दूसरी जांच भी की गई।
दूसरी जांच में PAHs की पुष्टि भी हुई है। इसके बाद बिसलेरी कंपनी की अपील के बाद सैंपल को रेफरल लैब भेजा गया जहां ब्रोमेट तो सीमा के भीतर मिला लेकिन उसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) नामक तत्व पाए जाने के कारण सैंपल को दोबारा असुरक्षित माना गया।
Bisleri पानी पर कानूनी कार्रवाई की मंजूरी
FSSAI ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी तक देशव्यापी रिकॉल या किसी विशेष बैच पर प्रतिबंध की घोषणा नहीं हुई है। जिसके बाद अब ANI के माध्यम से जारी बयान में बिसलेरी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए निम्नलिखित तर्क दिए हैं।
अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी आधिकारिक तौर पर सफाई
FSSAI द्वारा ‘खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006’ के तहत बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद, कंपनी ने एक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि ये कार्रवाई तब हुई जब बिस्लेरी के पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर का एक सैंपल सुरक्षा जांच में फेल हो गया।
हमें हाल ही में आई मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है, जिनमें कहा गया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी को एक नोटिस जारी किया है। ये मामला लगभग 14 महीने पुराना है और सितंबर 2025 में बिसलेरी की गोवा स्थित निर्माण इकाई (जो हमारे नेटवर्क के 143 संयंत्रों में से एक है) में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है।
