नई दिल्ली :- 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा। वहीं सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 5वें चरण का मतदान खत्म हो चुका है। 20 मई को पांचवे चरण का मतदान किया गया। इसके बाद छठे चरण का मतदान 25 मई को किया जाएगा। 25 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। वहीं आखिरी चरण यानी सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को की जाएगी। वहीं सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। बता दें कि सातवें चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।
25 मई को किन-किन सीटों पर होगा मतदान?
25 मई को छठे चरण में यूपी के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर में मतदान किया जाएगा। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महराजगंज में मतदान किया जाएगा। हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवाणी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद में वोटिंग की जाएगी। इस दौरान जम्मू कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोटिंग कीजाएगी। झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। वहीं ओडिशा के संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर और पश्चिम बंगाल के तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरूलिया, बांकुरा, बिशनुपर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान किया जाएगा।