Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » PM मोदी बाराद्वार गांव और इस जिले के श्यामतराई गांव में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, CM साय भी होंगे शामिल…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    PM मोदी बाराद्वार गांव और इस जिले के श्यामतराई गांव में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, CM साय भी होंगे शामिल…

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायपुर:-* छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान संभवत: पहली बार राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।बता दे पीएम मोदी दो दिन में छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। आज और 24 अप्रैल को जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में चुनावी सभायें लेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर में हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री मंगलवार शाम को पांच बजे धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार सुबह रायपुर से सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से रायगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।रायपुर में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैयारी की गई- राजभवन के आसपास और समूचे रायपुर में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैयारी की गई हैं। दुसरे जिलों से जुड़ने वाली सड़के, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे में गहन जांच की जा रही हैं। इसके साथ ही वाहनों की भी जाँच की जा रही हैं। शहर के लॉज और होटलों में रुकने वालों की भी जानकारी ली जा रही हैं।

    Post Views: 955

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदूसरे चरण में राजस्थान का सियासी पारा हाई, इन 4 VIP सीटों पर हो सकती है क्लोज फाइट…
    Next Article आज आप भी हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं उनका ये प्रिय भोग, सभी संकट होंगे दूर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…

    June 3, 2026

    आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

    June 3, 2026

    BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    • आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…
    • BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…
    • प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?