Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी होंगे अगले ‘महामहिम’, सामने आई अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी योगी आदित्यनाथ बनेंगे देश के…
    समाचार

    पीएम मोदी होंगे अगले ‘महामहिम’, सामने आई अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी योगी आदित्यनाथ बनेंगे देश के…

    By Tv 36 HindustanJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – देश के राष्ट्रपति का अगला चुनाव साल 2027 में होना है, लेकिन भारत का अगला ‘महामहिम’ कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सियासी गलियारों में तो भारत के पूर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ का नाम भी सामने आ चुका है कि वह देश के अगले राष्ट्रपति बनेंगे। लेकिन अब सामने आई एक ताजी भविष्यवाणी ने सबको चौंका दिया है। यह भविष्यवाणी केवल राष्ट्रपति के लिए ही नहीं बल्कि देश के अगले पीएम के लिए भी की गई है।

    जिस तरह से देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर भविष्यवाणी की गई है ठीक उसी तरह अब पीएम की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा इसका भविष्य भी बताया गया है। लोकसभा चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि देश के अगले प्रधानमंत्री अमित शाह होंगे लेकिन ताजा भविष्यवाणी में अमित शाह का दूर-दूर तक नाम-ओ-निशान नहीं है। साथ ही यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    किसने की भविष्यवाणी?
    भविष्यवाणी क्या है? किसने की है? इनका अधार क्या है? इन सारे सवालों के जवाब जानेंगे लेकिन उससे पहले यह जान लेते जबकि लोकसभा चुनाव अभी बीते जून माह में ही संपन्न हुए हैं। अगला चुनाव साल 2029 में होना है। लेकिन इसको लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। वहीं, अब इन दोनों ही पदों के लिए महाकुंभ से वायरल हुए IITian बाबा की भविष्यवाणी सामने आई है।

    देश के अगले पीएम होंगे योगी
    महाकुंभ से वायरल हुए अभय सिंह उर्फ IITian बाबा ने कहा है कि देश के अगले प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। सियासी गलियारों में योगी आदित्यनाथ को लेकर चर्चाएं होती हैं लेकिन गृह मंत्री अमित शाह का नाम उनसे आगे रखा जाता है। वहीं, अब योगी आदित्यनाथ को लेकर ‘आईआईटियन बाबा’ की भविष्यवाणी सामने आई है।

    पीएम मोदी बनेंगे ‘महामहिम’
    आईआईटियन बाबा ने पीएम मोदी को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होने कहा है कि नरेन्द्र मोदी देश के अगले राष्ट्रपति बनेंगे। वैसे तो पीएम मोदी का कार्यकाल 2029 तक है लेकिन राष्ट्रपति का चुनाव 2027 में ही होना है। लेकिन अगर ‘IITian बाबा’ की बात को सच मानें तो उन्हें 2027 में पीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी! 2027 में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

    साल के अंत में होगा तीसरा विश्व युद्ध
    सीएम योगी और पीएम मोदी के अलावा ‘आईआईटियन बाबा’ ने एक और भविष्यवाणी की है कि इस साल यानी 2025 के अंत में थर्ड वर्ल्ड वॉर भी शुरू हो जाएगा। जिसकी आशंकाएं जबसे रूस-यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में जंग शुरू हुई है तबसे लगाई जा रही हैं।

    फिलहाल यह भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन इनका आधार क्या है? और ‘आईआईटियन बाबा’ को ज्योतिषशास्त्र का ज्ञान है या नहीं इसको लेकर ‘नवभारत’ किसी भी तरह का दावा नहीं करता है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि उनकी भविष्यवाणी कितना सचा होती है और 2027 और 2029 में क्या कुछ होने वाला है।

    Post Views: 2,405

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसतना जिले में एंबुलेंस के ड्राइवर करेंगे अस्पतालों में ड्रेसिंग, मरीजों की दुर्गति तय…
    Next Article इस गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पहुंच रहे राष्ट्रपति मुर्मू के ये ख़ास मेहमान, बैगा जनजाति के सदस्यों को मिला न्यौता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी…

    August 20, 2026

    प्रदेश के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, 1.5 लाख की नौकरी ठुकराकर कर रहे UPSC की तैयारी…

    August 20, 2026

    सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सरकार का बड़ा तोहफा, 10 लाख व्यूज पर मिलेंगे ₹1 लाख तक, सरकारी योजनाओं पर वीडियो बनाओ और कमाओ, पढ़ें पूरी डिटेल…

    August 20, 2026

    महात्मा गांधी के परपोते से मिले अभिजीत दिपके, तुषार गांधी बाेले- इस्तीफा नहीं, ये है CJP की बड़ी सफलता…

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी…
    • प्रदेश के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, 1.5 लाख की नौकरी ठुकराकर कर रहे UPSC की तैयारी…
    • सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सरकार का बड़ा तोहफा, 10 लाख व्यूज पर मिलेंगे ₹1 लाख तक, सरकारी योजनाओं पर वीडियो बनाओ और कमाओ, पढ़ें पूरी डिटेल…
    • महात्मा गांधी के परपोते से मिले अभिजीत दिपके, तुषार गांधी बाेले- इस्तीफा नहीं, ये है CJP की बड़ी सफलता…
    • प्रदेश में अगले 3 दिन जारी रहेगी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?