नई दिल्ली: इस साल भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। PM मोदी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे, जहाँ वे सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पहले पीएम केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे।मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएम संभवत: सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है।उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दिन केदारनाथ का दर्शन करने के बाद पीएम बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे।
शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताने के बाद पीएम शनिवार को तड़के बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद पीएम बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।