Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » करोड़ों रेल यात्र‍ियों को कल बड़ी खुशखबरी देंगे PM मोदी, पूरा होगा एक साल पुराना वादा
    राष्ट्रीय

    करोड़ों रेल यात्र‍ियों को कल बड़ी खुशखबरी देंगे PM मोदी, पूरा होगा एक साल पुराना वादा

    By Tv 36 HindustanSeptember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप भी अक्‍सर ट्रेन से यात्रा करते हैं तेा यह खबर आपको खुश कर देगी. जी हां, प्रधानमंत्री मोदी 30 स‍ितंबर यानी की कल ‘गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन’ को हरी झंडी द‍िखाकर रवाना करेंगे. वंदे भारत ट्रेन पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है. उन्‍होंने 15 अगस्‍त 2021 को 75 शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की बात कही थी. इसके बाद से रेलवे अध‍िकारी इस पर तेजी से काम कर रहे हैं. रेलवे की प्‍लान‍िंग 15 अगस्‍त 2023 तक इस प्रोजेक्‍ट को अमलीजामा पहनाने की तैयारी है.

    29 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
    अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से शुरू हो रही अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान हरी झंडी द‍िखाएंगे. इस दौरान वह 29 हजार करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न ढांचागत और विकास संबंधी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ कई योजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी.

    36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन होगा
    गुजरात सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि परियोजनाओं में भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी (CNG) टर्मिनल, अहमदाबाद में मेट्रो फेज-1 और सूरत में डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी के पहले चरण की शुरुआत शामिल है. इसके साथ ही वह 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन भी करेंगे, जो पहली बार गुजरात में आयोजित किए जा रहे हैं.

    तीन दशक से गुजरात में सत्‍ता पर काब‍िज बीजेपी
    मोदी के गृह राज्य गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. लगभग तीन दशक से गुजरात पर शासन कर रही बीजेपी सत्ता बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. विज्ञप्ति में कहा गया कि मोदी गुरुवार (29 सितंबर) को सूरत शहर के लिंबायत क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करने के बाद अपनी यात्रा शुरू करेंगे. इस दौरान वह 3,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

    2 किमी लंबा रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री
    प्रधानमंत्री सूरत के बाद भावनगर पहुंचकर लगभग 6,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिसमें दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल और एक ‘ब्राउनफील्ड बंदरगाह’ की आधारशिला रखना शामिल है. दोपहर करीब 2 बजे भावनगर शहर के जवाहर चौक इलाके में सभा को संबोधित करने से पहले, प्रधानमंत्री 2 किमी लंबा रोड शो करेंगे.

    12 अक्टूबर तक चलेंगे राष्ट्रीय खेल
    मोदी शाम करीब 7 बजे अहमदाबाद शहर के मोटेरा इलाके के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे. राष्ट्रीय खेल 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेंगे. मोदी रात करीब 9 बजे अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में गुजरात सरकार के नवरात्रि उत्सव में शामिल होंगे.

    मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन होगा
    प्रधानमंत्री शुक्रवार को गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाएंगे. वह सुबह करीब 10.30 बजे गांधीनगर राजधानी रेलवे स्टेशन से सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी अहमदाबाद के गांधीनगर से कालूपुर स्टेशन जाने वाली ट्रेन में सवारी भी करेंगे. वह कालूपुर से 12,925 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई बहुप्रतीक्षित अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.

    मोदी कालूपुर में मेट्रो ट्रेन में सवार होंगे और थलतेज में स्थित दूरदर्शन केंद्र पहुंचेंगे, जहां उनका दोपहर करीब 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. मोदी शाम को बनासकांठा जिले के अंबाजी शहर पहुंचेंगे और 7,200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. फिर एक सभा को संबोधित करने के बाद, वह प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में ‘आरती’ करेंगे.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news PM मोदी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleCG में चौकाने वाला घटना : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, घटना स्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद
    Next Article पति-पत्‍नी को एक थाली में क्‍यों नहीं खाना चाहिए? घर बर्बाद कर देने वाली है वजह
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…

    November 8, 2026

    हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…

    November 8, 2026

    दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…

    November 8, 2026

    जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…
    • हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…
    • दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…
    • जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…
    • आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?