नई दिल्ली :- 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
तमिलनाडु की सभी 39 सीटों के अलावा राजस्थान की 12 और यूपी की 8 सीटों पर मतदान होगा। प्रचार के आखिरी दिन सभी सियासी दल पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और त्रिपुरा के चुनावी रण में उतरेंगे।