छत्तीसगढ़ :– राज्य स्थापना दिवस के ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 नवंबर को रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस विशेष अवसर पर वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें नए विधानसभा भवन का उद्घाटन, विकास परियोजनाओं की सौगात और राज्योत्सव का शुभारंभ प्रमुख है।
छत्तीसगढ़ को मिलेंगे बड़े प्रोजेक्ट्स के तोहफ़े
पीएम मोदी आज सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वे स्टार्टअप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (SVEP) के 12 नए ब्लॉकों की शुरुआत करेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री 3.51 लाख पूर्ण हो चुके आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे और 3 लाख लाभार्थियों को 1200 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे।
PM मोदी का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल (1 नवंबर 2025)
सुबह 7:35 बजे — दिल्ली से रवाना
सुबह 9:40 बजे — रायपुर एयरपोर्ट पहुंचना
सुबह 10:00 बजे — सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में “दिल की बात” कार्यक्रम
इसके बाद ब्रह्माकुमारी शांति शिखर भवन का उद्घाटन
फिर नए विधानसभा भवन पहुंचकर
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन
दोपहर — आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन एवं भ्रमण
इसके बाद नवा रायपुर में राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ
शाम 4:20 बजे — रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
4:25 बजे — दिल्ली रवाना
राज्य के 25 साल — आज और भी खास
1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था।
आज जब राज्य अपने 25 गौरवशाली वर्ष पूरे कर चुका है, इस बार का राज्योत्सव और भी भव्य होगा।
नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड व स्थानीय कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से रंग जमा देंगे। पाँच दिनों तक उत्सव का माहौल पूरे प्रदेश में रहेगा।
