*रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीपी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोविंदगढ़ शिवा अग्रवाल हमराह स्टाफ साथ मिलकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए किया है गिरफ्तार। फरियादीया संगीता ने अन्य 10 महिलाओं के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लिखाई थी की दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंच कर बताएं कि शासन द्वारा हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं सभी लोग अपना अपना आधार कार्ड नंबर नोट करा कर अंगूठा लगाने वाली मशीन में अंगूठा लगा दें सभी महिलाओं ने अपना आधार कार्ड देकर मशीनों में अंगूठा लगा दिया और वह आरोपी मौके से फरार हो गए बाद में महिलाओं को पता चला कि हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है।ठीक ऐसा ही एक मामला 12/4/23 को सामने आया जिसमें फरियादया गुंजी के साथ भी उसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया पूरे क्षेत्र में जनता को जागरूक करने के साथ-साथ थाना गोविंदगढ़ पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने की मुहिम शुरू की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनका मुख्य सरगना आरोपी विकास कोरी मनगवां में बैठकर एक गिरोह संचालित कर रहा था जो नए लड़कों को अपनी बातों में उलझा कर अपराध करने के लिए रजामंद करके लड़कों को अंगूठा लगाकर पैसा निकालने वाली मशीन एक मोबाइल एक आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराता था जिसके द्वारा लड़कों द्वारा क्षेत्रों में जाकर देहात में महिलाओं के साथ हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर ठगी की जाती थी
इस प्रकार थाना गोविंदगढ़ पुलिस द्वारा 420 के दो मामले दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं नए लोगों को इनका शिकार होने से बचाया !*जप्त सामग्री*- 10 मोबाइल कीमती दो लाख ₹ एक मोटरसाइकिल कीमती ₹100000 5 थंब इंप्रेशन मशीन जिनकी कीमत ₹20000 साथ ही आरोपियों के बैंक खातों को भी होल्ड रखा गया है जिनमें लाखों रुपए होना बताया जा रहा है कई बड़े नाम आ सकते हैं सामने सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी गोविंदगढ़ शिवा अग्रवाल उप निरीक्षक महेंद्र पांडेय सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह सहायक उपनिरीक्षक सुनील पांडेय प्रधान आर किमला प्रजापति आर उपेंद्र सिंह बघेल आर प्रिंस सिंह बघेल आर दिवाकर तिवारी आर देवराज गौतम महिला आर शिवानी सिंह गीतांजलि झरिया एवं अन्य स्टाफ।