नई दिल्ली :– आयोजित हुई एआई समिट चर्चा का केंद्र रही, ट्रोलिंग से लेकर विरोध प्रदर्शन तक सब कुछ हटके रहा। इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओ ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया, भाजपा ने इसे देश की बदनामी करने वाला कृत्य बताया तो कांग्रेस ने इसे अपने अंदाज में लपेटने की कोशिश की,अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
इस मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, आज यानी 24 फरवरी 2026 को पहली बार दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल बयान जारी किया और मीडिया को जानकारी प्रदान की। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को बाहर से सपोर्ट किया जा रहा था, साथ ही आरोपियों को कैमरे में साफ तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन सभी आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की है और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।।
क्या है मामला?
20 फरवरी 2026 को एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था,कई कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ भारत मंडपम में विरोध करते हुए नजर आए। विरोध ने गंभीर मोड़ जब ले लिया जब सभी प्रदर्शनकारियों ने अपनी टी-शर्ट उतार दी।
अब इसी मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
FIR में बीएनएस की धारा 191 (1) और 192 को जोड़ा गया है। यह धारा दंगे भड़काने और कथित तौर पर साजिश रचने के संबंध में लगाई जाती है, कार्रवाई को देखते हुए यह साफ समझ आ रहा है कि जांच एजेंसी साजिश की गंभीर जांच में लगी हुईं है, और इसके पीछे छिपे हर साजिशकर्ता का पर्दाफाश जल्द ही होगा।
इस मामले में राहुल गांधी के कई बयान सामने आए,साथ ही आज राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट कर लिखा कि “शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है”।
