चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तरनतारन के थाना वेरोवाल इलाके से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों के कब्जे से गोला बारूद, दो पिस्टल और आधा किलो हेरोइन बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आतंकी 15 अगस्त पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा और संदीप सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी सुख भिखारीवाल और हैरी चट्ठा के करीबी हैं।
इनमें से गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा एनआईए के एक अधिकारी की हत्या मामले में भी आरोपी है। साथ ही गुरविंदर सिंह शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या मामले में भी भगौड़ा बताया जा रहा है।