कोरिया /पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा अपराधों की रोकथाम के सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे कड़ी अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई थाना कोतवाली बैकुंठपुर क्षेत्रअंतर्गत ग्राम कंचनपुर पंडो पारा में बालकुमारी भगत की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर हत्या कर दी गई है । सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने तत्काल डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम अंबिकापुर से बुलाई गई । मामले में संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें गठित कर विवेचना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ की गई ।
मृतिका की पुत्री परिजनों से विस्तृत गहन पूछताछ की गई विवेचना आधार संदेही रामबदन राजवाड़े से पूछताछ की गई । कड़ाई से पूछताछ पर संदेही आरोपी बताया मृतिका का मकान आरोपी के द्वारा बनाया गया था तथा उसकी मजदूरी भुगतान राशि लेना शेष बचा था जिसके लिए आरोपी ने मृतिका को फोन किया,जिस पर मृतिका ने आरोपी को घटना दिनांक की रात में अपने घर बुलाया।जहां आरोपी एवं मृतिका के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर वाद विवाद हुआ फलस्वरूप आरोपी घर में ही रखें टंगिया से सोए अवस्था में घात लगाकर मृतिका के सिर पर वार किया तथा मोबाइल बंद कर अपने साथ लेकर घर चला गया ।
आरोपी रामबदन राजवाड़े निवासी महुआ पारा,खरवत,थाना चरचा के कब्जे से मोबाइल जप्त किया गया तथा मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अश्वनी सिंह,उप निरीक्षक कमलेश्वर साय पैकरा,आर विमल जायसवाल,सजल जायसवाल,दिनेश,भानु प्रताप सिंह,इलियास कुजूर,लालता राजवाड़े,प्रधान आर नवीन दत्त तिवारी,अरविंद कॉल,आर रामायण सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।