केंद्र सरकार की तरफ से देश की महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. आज हम आपको एक योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें महिला को सरकार की तरफ से पूरे 6000 रुपये मिलते हैं. इसका फायदा सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही मिलेगा. मातृत्व वंदना योजना है. इसमें गर्भवती महिला को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है.
महिला को पहले चरण में 1000 रुपये, दूसरे चरण में 2000 रुपये और तीसरे चरण में 2000 रुपये गर्भवती महिलाओं को दिए जाते हैं. आखिरी बचे हुए 1000 रुपये सरकार बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में देती है.
-गर्भवती महिला की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिए.
– इस स्कीम में आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा.
– 6000 रुपये को सरकार महिला के खाते में 3 किस्त में ट्रांसफर करती है.
– इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को हुई थी.
अगर इसके आवेदन में आपको किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर संपर्क कर सकते हैं.