Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वजन कम करने में अनार का जूस है फायदेमंद ,जानिए इसके और फायदे
    शीर्ष आलेख

    वजन कम करने में अनार का जूस है फायदेमंद ,जानिए इसके और फायदे

    By Tv 36 HindustanMarch 30, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामबाण साबित हो सकता है अनार का जूस! जानिए इसके फायदे और नुकसानआजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। अनार के जूस का वर्षों से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए सेवन किया जाता रहा है।

    माना जाता है कि अनार का जूस शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक करने, एनीमिया से निजात दिलाने, शरीर को ऊर्जा देने और पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हो सकता है।:क्या अनार का जूस वजन कम करने में लाभकारी हो सकता है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि कई डाइट प्लान में वजन कम करने के लिए लोगों को आहार में अनार के जूस को शामिल करने की सलाह दी जा रही है।

    अनार का जूस वजन कम करने के लिए:स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अनार का जूस कई प्रकार के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म और पाचन को ठीक रखने में मदद करते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। चूंकि इसमें कैलोरी की भी मात्रा अधिक नहीं होती है ऐसे में इसके सेवन से न सिर्फ शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं साथ ही वजन बढ़ने का जोखिम भी कम होता है।

    पाचन स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म रहता है ठीकअनार को पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायक है। जानवरों के अध्ययन में पाया गया है कि अनार के एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-कैंसर वाले प्रभाव होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने और बेहतर पाचन को सुनिश्चित करने में सहायक है। यह मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखकर पाचन और वजन के लिए फायदेमंद हो सकती है।

    इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बनाता है खासअनार में पॉलीफेनोल्स नामक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। पॉलीफेनोल्स शरीर में विभिन्न प्रकार की सूजन स्थितियों के इलाज के लिए प्रभावी पाया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इंफ्लामेटरी समस्याओं जैसे इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी), रुमेटाइड आर्थराइटिस, मेटाबॉलिजम और हृदय संबंधी विकारों को दूर करने में यह प्रभावी हो सकता है।

    अनार के जूस के अन्य स्वास्थ्य लाभअनार कई प्रभावी पोषक तत्वों का खजाना है जिसके सेवन से शरीर को कई प्रकार के लाभ होते हैं।एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव- अनार पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है।कैंसर की रोकथाम में इसके लाभ हैं।अल्जाइमर रोग का खतरा कम होता है।पाचन स्वास्थ्य ठीक रहता है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।वात रोग में इससे लाभ मिलता है।दिल की बीमारी वाले लोगों की सेहत में सुधार होता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवृश्चिक राशि वालों को होगा आज धन लाभ, आज का राशिफल: 30 मार्च 2023
    Next Article शेयर बाजार धोखाधड़ी से संबंधित मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, अपराधियों ने 200 करोड़ रुपए कमाए
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और न्यायिक अनुशासन की कार्यशैली को मिली नई ऊंचाई…

    September 8, 2026

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…

    September 8, 2026

    प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…

    September 8, 2026

    44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और न्यायिक अनुशासन की कार्यशैली को मिली नई ऊंचाई…
    • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…
    • प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…
    • 44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…
    • प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?