
रायपुर : आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत है. पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol diesel price ) में कमी करने के बाद आज भी दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.01 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.96 रुपये प्रति लीटर है. रायपुर में एक लीटर पेट्रोल के दाम 101.86 रुपये है.

दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के रेट में कमी की है. सरकार के इस फैसले को उपचुनाव के नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है. जिस पर विपक्ष अपने ही तरीके से चुटकी ले रहा है.