Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पहाड़ों पर ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान, इन राज्यों में आएगी तबाही IMD ने जारी की चेतावनी…
    समाचार

    पहाड़ों पर ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान, इन राज्यों में आएगी तबाही IMD ने जारी की चेतावनी…

    By Tv 36 HindustanAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश के तकरीबन सभी हिस्सों में मानसूनी झमाझम का दौर चल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक लगातार बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार 12 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

    भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के में बहुत भारी आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में जोरदार बारिश के साथ बिजली गिरने और लैंडस्लाइड की आशंका भी जताई गई है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिसके चलते IMD ने किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की है
    यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम
    बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो पश्चिमी यूपी के जिलों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जबकि बिहार में मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश संभावना जताते हुए समूचे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    पहाड़ों पर ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान
    उत्तराखंड में सोमवार की दोपहर से ही लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। गाड़ियां डूब चुकी हैं। भारी बारिश के चलते समूचे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों को बिना बहुत जरूरी कार्य के बाहर न जाने की सलाह दी है। साथ ही नदियों और नालों के किनारे पर भी न ठहरने को कहा गया है।

    इतना ही नहीं, भारतीय मौसम विभाग ने कल के लिए भी राज्य में तबाही की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक सोमवार से लेकर मंगलवार तक उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उधम सिंह नगर में अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट का हाल
    मौसम विभाग ने मंगलवार को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अत्यंत भारी बारिश और तटीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के असम-मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बी बहुत भारी वर्षा की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

    अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
    इन सभी राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने ओडिशा में भी भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण में कर्नाट के अलावा सभी राज्यों, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ ही कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

    Post Views: 605

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखड़गे के सियासी भोज में जुटे विपक्षी नेता, सांसदों ने केंद्र पर साधा निशाना…
    Next Article सीएम साय फहराएंगे तिरंगा, जानिए किस जिले में कौन से मुख्य अतिथि करेंगे ध्वजारोहण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय के बड़े फैसले, महिलाओं को 33% आरक्षण, UCC समिति गठन और हादसे पर मुआवजे का…

    April 16, 2026

    MP में आएगी तबादला नीति! इतने महीने के लिए हटेगी पाबंदी: प्रभारी मंत्री होंगे और भी पॉवरफुल…

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना; 1 मई से प्रगणक जाएंगे डोर-टू-डोर,अब इन सवालों के देने होंगे सही जवाब…

    April 16, 2026

    नया मटका खरीदा है, अंदर हाथ डालकर धोने की गलती कभी न करें; जान लीजिए इसका सही तरीका…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय के बड़े फैसले, महिलाओं को 33% आरक्षण, UCC समिति गठन और हादसे पर मुआवजे का…
    • MP में आएगी तबादला नीति! इतने महीने के लिए हटेगी पाबंदी: प्रभारी मंत्री होंगे और भी पॉवरफुल…
    • छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना; 1 मई से प्रगणक जाएंगे डोर-टू-डोर,अब इन सवालों के देने होंगे सही जवाब…
    • नया मटका खरीदा है, अंदर हाथ डालकर धोने की गलती कभी न करें; जान लीजिए इसका सही तरीका…
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?