नई दिल्ली:– वृंदावन के प्रेमानंद महाराज अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रवचन, सत्संग और भक्तों के सवालों के जवाब देते हुए दिखाई देते रहते हैं और देश-विदेश से श्रद्धालु उनके विचार सुनने के लिए वृंदावन स्थित उनके आश्रम में पहुंचते हैं।
जहां श्रद्धालु अपने मन के विचार प्रेमानंद जी महाराज के सामने रखते हैं और महाराज जी भी बेहद ही सरल तरीके से उनके मन की दुविधा को दूर करते हैं।
ऐसे में कुछ श्रद्धालु प्रेमानंद जी महाराज के पास अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने का उपाय जानने के लिए पहुंचते हैं। प्रेमानंद महाराज के अनुसार आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कड़ी मेहनत, सत्कर्म और गरीबों को दान करना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया है कि साधुओं की सेवा, गौ सेवा या किसी बीमार या जरूरतमंद जीव की सेवा करने से भी धन की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त, बुजुर्गों की सेवा और भगवान का नाम जपने से भी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
आर्थिक समस्या छुटकारा पाने का उपाय, जानें प्रेमानंद जी महाराज से
कड़ी मेहनत और सत्कर्म
प्रेमानंद जी महाराज कहते है कि व्यक्ति को कड़ी मेहनत और सत्कर्म के माध्यम से ही सफलता और गरीबी से मुक्ति मिलती है।
दान करना
अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान करने से व्यक्ति कई परेशानियों से निकल सकता है।
जीवों की सेवा
उन्होंने कहा है कि साधुओं, गायों या किसी भी बीमार या जरूरतमंद जीव की सेवा करने से भगवान आपकी मदद करते हैं और धन-धान्य में वृद्धि करते हैं।
बुजुर्गों की सेवा
बुजुर्गों और असहाय लोगों की सेवा करने से उनके पाप नष्ट होते हैं और उन्हें कष्टों से छुटकारा मिलता है।
भगवान का नाम जपना
उन्होंने कई बार कहा है कि भगवान का नाम लेने से जीवन में सफलता मिलती है।
सही मार्ग पर चलना
अगर धनी बनना है तो सही मार्ग यानी धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप ₹100 में से ₹2 किसी की सेवा में लगाते हैं, तो ईश्वर ₹2 लाख की व्यवस्था कर सकते हैं।
