Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रपति का रायपुर दौरा: कई रूट किये गये डायवर्ट, इन रास्तों में आने-जाने से बचें, नहीं तो होगी मुश्किलें…
    समाचार

    राष्ट्रपति का रायपुर दौरा: कई रूट किये गये डायवर्ट, इन रास्तों में आने-जाने से बचें, नहीं तो होगी मुश्किलें…

    By Tv 36 HindustanAugust 31, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आज रायपुर प्रवास कार्यक्रम निर्धारित है। उक्त प्रवास कार्यक्रम के दौरान माननीय व्हीव्हीआईपी महोदया का गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर, शांति सरोवर सड्डू, महंत घासीदास संग्रहालय एवं राजभवन में आवागमन प्रस्तावित है। व्हीव्हीआईपी के उक्त कार्यक्रमों के दौरान आवागमन हेतु माना-विमानतल से पीटीएस चौक-ग्राम टेमरी-ग्राम फुंडहर- श्रीराम मंदिर टर्निंग- महासमुंद बैरियर -तेलीबांधा चौक- आनंद नगर चौक -भारतमाता चौक -अनुपम नगर चौक-खम्हारडीह थाना के सामने -गायत्री नगर-जगन्नाथ मंदिर एवं जगन्नाथ मंदिर से वापस अनुपम नगर चौक-श्रीराम नगर ओव्हर ब्रिज- व्हीआईपी क्लब तिराहा-व्हीआईपी टर्निंग-साइंस सेंटर तिराहा-शांति सरोवर तक रूट निर्धारित है।

    आज राष्ट्रपति सुबह 11.00 बजे माना विमानतल में पहुचेंगी एवं माना विमानतल से निर्धारित रूट पर सड़क मार्ग से जगन्नाथ मंदिर, शांति सरोवर कार्यक्रम स्थल के पश्चात महंत घासीदास संग्रहालय एवं राजभवन आएंगी। व्हीव्हीआईपी कारकेड के गुजरने के दौरान 5 मिनट पूर्व सड़क मार्ग के दोनों तरफ के यातायात को पूर्णतः रोका जावेगा, व्हीव्हीआईपी मूवमेण्ट के दौरान आवागमन शून्य रहेगा। व्हीव्हीआईपी आवागमन के दौरान निम्नानुसार मार्ग में यातायात बाधित रहेगा, अतः असुविधा से बचने हेतु कृपया परिवर्तित/वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंः-

    राष्ट्रपति के मूवमेण्ट का संभावित समय :-

    1. माना विमानतल से व्हीआईपी रोड होकर श्रीराम मंदिर टर्निंग तक (पूर्वान्ह लगभग 11.15 से 11. 25 बजे तक)
      02.श्रीराम मंदिर टर्निंग से तेलीबांधा-आनंद नगर -भारतमाता चौक तक (लगभग 11.25 से 11.35 बजे तक )
      03 .भारतमाता चौक-अनुपम नगर चौक से श्रीराम नगर ओव्हरब्रिज -व्हीआईपी टर्निंग तक (लगभग 11.35 से 12.15 बजे तक)
      04.व्हीआईपी टर्निंग से विधानसभा ओव्हरब्रिज तक (दोपहर लगभग 12.15 से 12.30 बजे तक)
      05.विधानसभा ओव्हरब्रिज से व्हीआईपी टर्निंग तक वापसी (दोपहर लगभग 02.30 बजे से 02.45 बजे तक )
    2. व्हीआईपी टर्निंग से अनुपम नगर चौक-भारतमाता चौक – भगत सिंह चौक तक (दोपहर लगभग 02.45 बजे से 02.55 बजे तक)
      07 .भगत सिंह चौक से कलेक्ट्रेट चौक-राजभवन तक (दोपहर लगभग 02.55 बजे से 03.05 बजे तक)

    वैकल्पिक मार्ग (इन मार्गों का उपयोग कर सकते है):-

    1. माना विमानतल जाने हेतु- तेलीबांधा थाना चौक से श्रीराम मंदिर टर्निंग -अग्रसेनधाम चौक – जोरा ब्रिज – सेरीखेड़ी ओव्हरब्रिज से नया रायपुर मार्ग -विमानतल तिराहा होकर माना विमानतल जा सकते है।
    2. तेलीबांधा थाना से शहर की ओर जाने हेतु-तेलीबांधा थाना के सामने से शहर की ओर जाने वाले यातायात रिंग रोड-01 होकर एक्सप्रेस -वे अथवा केनाल रोड से आवागमन कर सकते है।
    3. भगत सिंह चौक से अनुपम नगर की ओर जाने हेतु- कलेक्ट्रेट चौक से खालसा स्कूल तिराहा-पंडरी होकर -अवंति बाई तिराहा से अनुपम नगर चौक की ओर आवागमन कर सकते है।
    4. विधानसभा ब्रिज के नीचे से पंडरी की ओर आने हेतु- विधानसभा ब्रिज से धनेली नाला होकर भनपुरी तिराहा-शहर की ओर आ सकते है अथवा विधानसभा ब्रिज से पिरदा -जोर होकर शहर की ओर आवागमन कर सकते है।

    व्हीव्हीआईपी मूवमेण्ट के दौरान स्कूली बस और एम्बुलेंस आदि अत्यावश्यक सेवा से संबंधित वाहनों को नहीं रोका जाएगा

    नागरिकों से अपील है कि कृपया व्हीव्हीआईपी प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीव्हीआईपी के लिए निर्धारित रूट पर दिनांक 31.08.2023 को सुबह 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक आवागमन न करें।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादीशुदा मर्दों को क्यों अच्छी लगती है पराई स्त्री, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण…
    Next Article मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर कसा तंज,जब वोट लगे घटने ,तो चुनावी तोफे लगे बटने..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…

    May 7, 2026

    CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…

    May 7, 2026

    रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…

    May 7, 2026

    सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…
    • CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…
    • रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…
    • सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…
    • ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर PM ने चेंज की अपनी डीपी, पाक को दिया सख्त संदेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?