अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की. पीएम कल 5 दिसंबर को दूसरे चरण के गुजरात चुनाव में अहमदाबाद में वोट डालेंगे. दरअसल, दूसरे और आखिरी चरण के प्रचार का शोर थम गया है. दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात में वोट डाले जाएंगे. मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा. जबकि पहले और दूसरे चरण के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने मत का प्रयोग करेंगे. वहीं इसी चरण में अमित शाह समेत कई बड़े नेता वोट डालेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की, कल डालेंगे वोट
Previous Articleदीवाने हुए लोग! टीचर ने लगाए जबरदस्त ठुमके, आपने वीडियो देखा?
Next Article कंटेनर ने महिला को कुचला, ऑन द स्पॉट हुई मौत