नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव में यदि विपक्षी गठबंधन विजयी होता है तो असम के चाय बागानों के श्रमिकों की दिहाड़ी बढ़ाई जाएगी। असम के जोरहाट जिले में पार्टी के प्रत्याशी गौरव गोगोई के समर्थन में रोड शो करने पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया साक्षात्कार में केवल दो बार इसका उल्लेख किया।
केंद्र सरकार के विभागों में 30 लाख रिक्तियां हैं और यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो इन पदों पर भर्ती करेगी।तिताबोर में भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी संविधान बदलना चाहती है और ऐसा हुआ तो देश के आम लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
प्रियंका ने कहा, ‘दो तीन वर्ष पहले विधानसभा चुनाव में मैंने वादा किया था कि कांग्रेस सरकार बनती है तो मजदूरी बढ़ाई जाएगी, लेकिन आपने भाजपा को चुना और मजदूरी 250 के आसपास ही रह गई।’नागरिकता अधिनियम 2019 के बारे में प्रियंका ने कहा कि यह पूरी तरह से ऐतिहासिक असम समझौते के विरुद्ध है।