
कोरबा टीवी 36 हिन्दुस्तान :- कोरबा जिले के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डिंडासराई मे पिछले 3 वर्षो से विशेष घटना को छोड़कर लगातार ग्रामवासियो के द्वारा गांव के प्रमुख देवता श्री ठाकुरदेव जी को प्रति गुरूवार को बैगा के माध्यम से पूजा आरती कार्यक्रम किया जाता है, इसमें प्रत्येक घर से आरती व्यवस्था और किसी एक घर से प्रसाद व्यवस्था होता है, इस गांव मे यह सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम पिछले 03 वर्षों से किया जा रहा है,गांव वालो का मानना है कि इस सामूहिक कार्यक्रम को करने से ठाकुरदेव प्रसन्न होते है और सभी गांवों वाले की रक्षा करते हैं और गांवों मे संगठन बढता है,

खासकर बच्चे ज्यादा संख्या मे शामिल होते है एकल अभियान डिंड़ासराई के आचार्य द्वारा संस्कार शिक्षा कोबच्चों तक पहुँचाया जाता है,एकल अभियान के कार्यकर्ता द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य ग्राम विकास, और अन्य विषयों पर चर्चा कर जनजागरुकता हेतु छोटा सा प्रयास किया जा रहा है,इस कार्यक्रम के मुख्य वार्ड पंच जगदेवसिह राठिया जो हर सप्ताह इसके विशेष चिंतन करते हैं सहयोगी राजेश्वर सिह, रायशराम,रामायणसिह, नेपालसिह ईश्वरसिह, चंद्रा कुमार राठिया (एकल अभियान कार्यकर्ता) माधुरी राठिया (एकल आचार्या) पुष्पा कंवर, रमशिलाबाई एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर कृष्णा दास महंत टीवी 36 हिन्दुस्तान