*महाराष्ट्र:-* महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक महिला से उसके जीवन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अनुष्ठान करने का वादा कर 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
