
रिपोटर: सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – मुंगेली जिले के कलेक्टर अजित वसंत ने गावों में जाकर ग्रामीणों की समस्या समाधान को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार 28 अप्रैल से 30 मई तक क्षेत्र के 22 पंचायतों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाने का निर्देश दिया है जिसके परिपालन में पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने बुधवार शाम को आदेश जारी किया जिसमें आगामी शिविर और उसमें उपस्थित होने वाले अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है । आदेश अनुसार 28 अप्रैल को भटगांव , 29 को डांड़गाँव 2 मई को कुकुसदा 4 को लौदा ,5 को सांवा ,6को मोहभट्ठा ,9 को छिंदभोग ,10 को अमोरा , 11 को सिलदहा ,12 को चंद्रखुरी ,13 को गोइंद्री 17 को सिलतरा ,18 को पड़ियाईन ,19 को बगुड़वा ,20 को सल्फा ,23 को हथनिकला , 24 झुलनाकला ,25 को पथरगढ़ी ,26 को अमलड़िहा ,27 को गोइंद्रा , और 30 मई को किरना पंचायत एवं 31 मई को बावली पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा ।शिविर में ग्रामीणों की समस्यों का निराकरण करने सभी विभाग को अपनी तैयारियां पूरी रखने की बात कही गयी है ।
ये रहेंगे उपस्थित – जनसमस्या शिविरों में राजस्व अधिकारी तहसीलदार ,नायाब तहसीलदार पटवारी ,कृषि विभाग के अधिकारी , शिक्षा विभाग के बीईओ और शिक्षकगण ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जमीनी अमला ,महिला एवं बाल विकास विभाग , खाद्य विभाग ,पंचायत विभाग एवं जमीनी क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी सरकारी अमला उपस्थित रहेंगे । शिविर में ग्रामीण अपने समस्याओं को लेकर सम्बंधित विभाग के पास दर्ज कराएंगे जहां उनके समस्यों का निराकरण उपस्थित अधिकारियों द्वरा किया जाएगा ।
शिविर में ग्रामीणों के सामने बी1 खसरा का वाचन सम्बंधित पटवारी द्वारा किया जाएगा साथ ही जाति प्रमाण पत्र जारी होने की स्थिति का भी वाचन राजस्व एवं शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा ।