सूरज साहू
मुंगेली, 9 मार्च। जनसंपर्क विभाग मुंगेली के तत्वधान में पथरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत हथनी कला में छाया चलचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में वहां के ग्रामीणों को अवगत कराया गया, जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया और साथ में राज्य सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं को वहां के ग्रामीणों को जानकारी दिया गया।

जिसमें ग्राम सूराजि योजना, जल जीवन मिशन, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, रोक छेका,आदि छाया चलचित्र के माध्यम से वहां के ग्रामीणों को जानकारी दिया गया।

वहां के प्रमुख कृषि विभाग के अधिकारी ने ग्रामीणों को मिट्टी जांच परीक्षण के बारे में बताया और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को कैसे बढ़ाए इसके बारे में जानकारियां दिया । जिसमें उपस्थित अधिकारियो में आर बी साहू, और ग्राम सेवक पटेल, सरपंच रामेश्वरी संतु सिंह ठाकुर ,सचिव संतोष साहू, और ग्रामीण उपस्थित थे।