नई दिल्ली:– मथुरा के वृंदावन के फेमस संत प्रेमानंद महाराज को आज दुनिया के हर हिस्से के लोग जानते हैं और उन्हें पूजते भी हैं. भक्त महाराज जि के बारे में जानने को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं. ऐसे में प्रेमानंद महाराज के दरबार में एक भक्त पहुंचता है. जब उस भक्त का नंबर आता है महाराज जी से बात करने का तो वह महाराज जी से पूछ्ता है कि आप कौन सी क्रीम लगाते हैं. इस पर महाराज जी ने क्या बताया आइए जानते हैं.
हर भक्त मथुरा के वृंदावन में जाने के बाद, एक बार जरूर कोशिश करता है कि वह प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचकर, उनसे वार्तालाव कर अपने प्रश्नों के उत्तर पा सके. ऐसे में कई भक्त महराज जी से उनके बारे में ही सवाल कर बैठते हैं. ऐसे में एक दिन महाराज जी से दरबार में एक भक्त उनसे एक ऐसा सवाल करता है जिसे सुन खुद प्रेमानंद महाराज चकित रह जाते हैं.
प्रेमानंद महाराज से वह भक्त पूछ्ता है कि महाराज जी मेरी बेटी पूछती है कि आप कौन सी क्रीम लगाते हैं जिससे आपके चेहरे पर सुर्य से अधिक तेज है. इस पर प्रेमांनद महाराज ने बताया कि क्रीम तो कोई सी भी में नहीं लगाता हूं, लेकिन हां चेहरे पर रज जरूर लगाता हूं. प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि जिंदगी हो गई है मैंने कभी कोई क्रीम नहीं लगाई है, क्या आपको लगता है कि मैं कोई सी भी क्रीम यूज करता हूं? महाराज जी ने आगे कहा कि क्रीम से सुंदरता नहीं आती है. मैं श्री हरि का दास हूं और उनकी ही सुंदरता है प्रभाव है मुझपर.
गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज अपने आश्रम में, हर रोज सुबह दरबार लगाते हैं, जिसमें वह अपने भक्तों से वार्तालाव करते हैं. कई भक्त वहां पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के भजन का आनंद लेते हैं और फिर अपने प्रश्न कर माहारज जी से उत्तर पाते हैं. बताते चलें महाराज जी के दरबार में अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक से लोग आ चुके हैं.
