Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज शपथ लेंगे राधाकृष्णन, बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराकर जीता था चुनाव…
    राष्ट्रीय

    आज शपथ लेंगे राधाकृष्णन, बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराकर जीता था चुनाव…

    By Tv 36 HindustanSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को अपने पद की शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे एक विशेष समारोह के दौरान शपथ दिलाई जाएगी। हाल ही में संपन्न उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की थी।

    यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया। राज्यसभा के महासचिव और इस चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने नतीजे घोषित किए।

    152 वोट से जाते हैं राधाकृष्णन
    चुनाव में कुल 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जो 98.2 प्रतिशत मतदान दर को दर्शाता है। राधाकृष्णन को 452 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले। मतदान और गिनती प्रक्रिया के शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद नतीजों की घोषणा की गई। चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे देश के संवैधानिक आदर्शों को मजबूती प्रदान करेंगे और संसद में रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा देंगे।

    राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा
    उपराष्ट्रपति चुने जाने के पश्चात सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अब गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ निभानी होगी।

    उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। मुर्मू ने राधाकृष्णन के इस्तीफे के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का भी अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। आचार्य देवव्रत अब दोनों राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी देखेंगे।

    इस नई जिम्मेदारी के साथ सीपी राधाकृष्णन देश की उच्च संवैधानिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं। उपराष्ट्रपति के रूप में वे राज्यसभा के सभापति भी होंगे, जहां उनकी भूमिका संसदीय कार्यों के संचालन में अहम होगी।

    Post Views: 665

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 2027 तक इतने लाख हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित: मुख्यमंत्री साय…
    Next Article एसटी बस में 50% किराया छूट पर ब्रेक,सरकार ने बदले नियम जानें क्या करना होगा अब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…

    April 16, 2026

    सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…

    April 16, 2026

    सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…

    April 16, 2026

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…
    • सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…
    • सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?