कोरबा। कोरबा रेल सुरक्षा बल रेल थाना प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार झा के नेतृत्व में हर दिन कुछ नए आयाम स्थापित कर रही रेल सुरक्षा कोरबा जनहित में हर दिन नए पन्ने में नया इतिहास रच रही।
इसी कड़ी में आज एक महिला लिंक एक्सप्रेस के बोगी नंबर 8 में शौचालय जाने के बाद अंदर फंस जाती है इसकी सूचना जैसे ही रेलवे सुरक्षा स्कार्ट टीम को मिली तत्काल मौके पर पहुंच महिला की व्याकुलता घबराहट निराशा को देख सांत्वाना देते हुए कन्ट्रोल रूम को सूचना दी गई जहां उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक कुंदन कुमार झा के कुशल मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक आर एस चन्द्रा के नेतृत्व में हमराह साथियों सहित सूझबूझ से त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी नम्बर 08517 के स्लीपर कोच से बाहर निकला। जहां परिजनों ने पुलिस की दरियादिली की भूरि भूरि प्रशंसा की।