इंदौर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिस 2022 का 12 वां मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया हैं, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा था। इससे पहले भी वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी बारिश की वजह से कोई नतीजा नहीं निकल सका था। जो टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए आगे चलकर परेशानी का सबक बन सकता हैं।
इस मैच में न्यूजीलैंड दिग्गज टीम के कप्तान रॉस टेलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मैच में सिर्फ 4.5 ओवर का खेल हो सका और बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया। नमन ओझा 15 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। सचिन तेंदुलकर 16 गेंदों में 19 और सुरेश रैना 7 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे।