Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश से बिगड़ेगा मिजाज, पढ़ें देशभर का मौसम अपडेट
    समाचार

    यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश से बिगड़ेगा मिजाज, पढ़ें देशभर का मौसम अपडेट

    By Tv 36 HindustanFebruary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में इस वक्त मौसम का मिजाज बदलने लगा है. उत्तर भारत में जहां पिछले दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी, वहीं अब दिन में तेज धूप निकलने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है हालांकि ठंडी हवाएं बरकरार है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

    राजधानी दिल्ली में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है. यहां सुबह-सुबह ठंड का एहसास होता है और दिन में धूप के बाद मौसम सामान्य हो जाता है. दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि राजधानी में 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है.

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 पर था. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

    किन राज्यों में होगी बारिश
    मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में 13 फरवरी तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 13 और 14 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है तो वहीं ओडिशा में 15 और 16 फरवरी को बारिश होने की उम्मीद है. आईएमडी का ये भी कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 फरवरी को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.

    Views: 0
    according to weather department bad weather chhattisgarh Hindi khabar Hindi news Rain will spoil the mood in these states including UP-Bihar Raipur Today latest news Today news Weather patterns changed in Chhattisgarh मौसम करवट मौसम में बदलाव : राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमहतारी वंदन योजना: सुदूर वनांचल ग्राम की महिलाओं में खुशी की लहर
    Next Article भारत का वेटिकन सिटी बनेगा अयोध्या, यह है पूरा प्लान…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम…

    November 12, 2026

    कब है छठ महापर्व जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर…

    November 12, 2026

    मुख्यमंत्री साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…

    November 12, 2026

    पुरानी रंजिश के कारण नशे में आरोपी ने घर के पास पहुंचकर ऐसे किया था प्राणघातक हमला…

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम…
    • कब है छठ महापर्व जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर…
    • मुख्यमंत्री साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…
    • पुरानी रंजिश के कारण नशे में आरोपी ने घर के पास पहुंचकर ऐसे किया था प्राणघातक हमला…
    • बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?