रायपुर। रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद सितुत, महामंत्री डॉ.मनोज ठाकुर,प्रवक्ता राजकुमार राठी, चेतन चंदेल ने बताया कि संस्था द्वारा आज गुरुवार दोपहर 2 बजे बुढापारा स्थित कार्यालय में ऐसे पत्रकार जो लगातार सामाजिक गतिविधियों को जनता के सामने लाकर समाजसेवी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करते है, उनका सम्मान किया जाएगा ।
राठी ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 4 वर्षों से तलाकशुदा,विधवा,विधुर युवक-युवती का परिचय सम्मेलन करवाया जाता है और 300 से अधिक विवाह अब तक संस्था के माध्यम से सफलतापूर्वक पूर्ण हुए है। साथ ही ऐसे परिवार जो बच्चो की शादी कराने में सक्षम नही है,संस्था द्वारा उनका विवाह स्वयं के खर्चों पर कराया जाता है।इस कार्य के लिए संस्था का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित लिम्का बुक में भी दर्ज है।