Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Raipur News :कल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न, लक्ष्य प्राप्त करने की ली शपथ
    RAIPUR

    Raipur News :कल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न, लक्ष्य प्राप्त करने की ली शपथ

    By Tv 36 HindustanFebruary 27, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वय डॉ. चंदन यादव , सप्तगिरी शंकर उल्का , सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज बसोई एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के विशाल मीणा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान की प्रगति समीक्षा की गयी तथा चुनाव कार्यक्रम भी घोषित हुआ।

    बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लक्ष्य 10 लाख है। पिछले समय 6 लाख थे, उसको प्राप्त करना है। कांग्रेस का सदस्य बनना सम्मान का विषय है। हमें घर बैठ कर सदस्य नहीं बनाना है, बल्कि कांग्रेसियों के घर जाकर सदस्य बनाना है। सम्मान देने से हमारा कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। सदस्यता हर ब्लॉक, हर जोन, हर सेक्टर में होना चाहिए। सदस्यता अभियान जन संपर्क का एक अच्छा अवसर है। हर जिले को दूसरे से बेहतर करने की कोशिश करना है। आपके पास अपनी सरकार की उपलब्धियों की फेहरिस्त है। उसको लेकर लोगों के पास जाना है।

    विपक्ष में रहते हमने तत्कालीन सरकार के खिलाफ खूब आंदोलन किया। सबने खूब कर्मठता दिखाई। अब अपने सफल कार्यक्रमों को लोगों को बताना है। हमें 2023 ही नहीं 2024 भी जीतना है। लगातार मोदी का ग्राफ गिर रहा है। चाहे नोटबंदी की बात हो, जीएसटी की बात हो, काले कानून की बात हो, रसोई गैस की बात हो, डीजल-पेट्रोल के दाम हो यह सब जनता देख रही है। अभी क्रूड ऑयल का दाम बढ़ा है लेकिन चुनाव के डर से दाम नहीं बढ़ा रहे है। यूक्रेन में हमारे बच्चे फंसे है। उनको समय पर लाने की पहल मोदी सरकार ने नहीं किया।

    यह केंद्र की नाकामी है। हमें केंद्र की नाकामी लगातार लोगों को बताना है। भाजपा के झूठ के खिलाफ भी लोगों को बताना है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदस्यता अभियान का विस्तृत प्रतिवेदन देते हुये बताया कि हम निर्धारित तिथि तक 10 लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। उन्होंने विभिन्न जिलों की सदस्यता की स्थिति की भी जानकारी दिया। उन्होंने डिजिटल सदस्यता के संदर्भ में जानकारी देते हुये बताया कि डाटा एनालिटिक्स विभाग के निर्देशानुसार संगठन चुनाव 2022-27 हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान को गति प्रदान किया जा रहा है।

    डिजिटल सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा डिजिटल सदस्यता अभियान संयोजक, सह-संयोजक तथा जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों का नियुक्ति किया गया है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पूरे सेटअप के साथ कंट्रोल रूम का गठन कर कार्य प्रारंभ किया गया है। डिजिटल सदस्यता अभियान के लिये बस्तर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग, सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। हम मजबूत संगठन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर फिर से सरकार बनायेंगे।

    सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज बसोई ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन मजबूत है। बढ़िया सदस्यता अभियान चल रहा है जो जितना अधिक सदस्यता करेगा वह उतना सफल रहेगा।प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री की पूरे देश में चर्चा है। ऐसा नेता हो तो हमारे महाराष्ट्र में भी सरकार आ जायेगी। छत्तीसगढ़ में जो घोषणा में कहा है कांग्रेस ने सरकार में आने के बाद उन घोषणाओं को पूरा भी किया। सरकार ऐसे ही काम करेगी तो आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ में 80 सीटें आयेगी।

    कांग्रेस ने आश्वासन दिया था किसानों को राहत देगें, गरीबों को राहत देंगे, आपने दिया। हम संगठन चुनाव के लिये हर जिलें में जायेंगे। पार्टी की सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान देना है। 10 लाख सदस्यता का लक्ष्य पूरा होना चाहिए। हर बूथ पर हर प्रकोष्ठ के लोग होना चाहिए। संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो। कांग्रेस की सदस्यता अभियान के ढांचे में फर्जीवाड़े का कोई स्थान नहीं है। हमें मोदी आरएसएस के द्वेश, साम्प्रदायिकता हिंसा वाली प्रवृत्ति से देश को बचाना है।

    मजबूत संगठन बना कर हमें राज्य में कांग्रेस की सरकार वापस लाना है तथा 2024 में 11 सांसद चुनकर संसद में भेजना है। यह देश के लिये जरूरी है। मोदी भाजपा ने पं. जवाहर लाल नेहरू के द्वारा बनाये भारत को तोड़ने का काम किया है।राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का ने कहा कि हमें सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के साथ यह भी देखना है कि जो सदस्य बने वे कांग्रेस की विचारधारा रीति-नीति में विश्वास रखते हो। हमें 2023 के साथ 2024 का चुनाव भी जीतना है।

    राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ हर मामले में बेहतर कर रहा सदस्यता अभियान में भी राज्य का परफार्मेंस देश के अन्य राज्यों से बेहतर होना चाहिये। सभी जिला अध्यक्षों को निर्धारित तिथि तक सदस्यता पूर्ण करनी है। सदस्यता अभियान ऐसा संगठनात्मक कार्यक्रम है जो हमारी जड़ों को मजबूत करेगा।

    बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया

    प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष गण, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों एवं डिजिटल मेम्बरशिप हेतु नियुक्त विधानसभा प्रभारी गण उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूक्रेन से भारत लौटे छात्रों ने मोदी सरकार का जताया आभार, बताया- 20 हजार से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट यूक्रेन में फंसे हैं
    Next Article Mia Khalifa: फैंस के लिए मिया खलीफा ने उतार दी अपनी… फोटो शेयर कर मचाई खलबली
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये राज्य, हर घंटे जा रही एक जान…

    May 11, 2026

    प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…

    May 11, 2026

    27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…

    May 11, 2026

    हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब खुले जंगल में घूमेंगे और 2 चीते, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- ‘प्रोजेक्ट चीता’ में रोज कीर्तिमान रच रहा एमपी
    • प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये राज्य, हर घंटे जा रही एक जान…
    • प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…
    • 27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…
    • हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?