रायपुर। जनशिकायत मिलते ही नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियन्ता हरेंद्र कुमार साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण साहू, जोन स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में जोन के तहत क्षेत्र में अवन्ति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग में स्थित कम्पलीट गेस्ट्रो केयर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया.
इस दौरान मेडिकल वेस्ट फेंकने की जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी, जिस पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कम्पलीट ग्रेस्टो केयर प्रबंधन पर तत्काल 5000 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए मेडिकल वेस्ट फेंकने पर लगाया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया..