Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राज,नाथ और वर्गीय, सबकी किस्मत तय करेगी जनता,वोट के लिए लगी कतारें…..
    मध्य प्रदेश

    राज,नाथ और वर्गीय, सबकी किस्मत तय करेगी जनता,वोट के लिए लगी कतारें…..

    By Tv 36 HindustanNovember 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश: मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले पोलिंग एजेंट के सामने मॉक पोल किए गए. इसमें ट्रायल के तौर पर 50-50 वोट डाले गए. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. हालांकि कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां पर मतदान दोपहर बाद तीन बजे तक ही होगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय का भविष्य ईवीएम में बंद हो जाएगा. मॉक पोल के दौरान कई मतदान केंद्रो पर EVM में तकनीकी खराबी की समस्या सामने आई. जिसको दूर करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया. जिसके आधे घंटे बाद मोक पोल मतदान शुरू हो सका, लेकिन 7 बजते ही पूरे प्रदेश भर में मतदान शुरू हो गया है.

    ज्यादातर वीवीआईपी और नेता अपने क्षेत्रों में सुबह के समय ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंचेंगे. सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. इससे पहले गुरुवार को शाम मध्यप्रदेश में कुल मतदान केंद्रों 64 हजार 626 के लिए 50 हजार से अधिक मतदान दलों को चुनाव कराने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है. इसके लिए सभी पार्टियों को गुरुवार दोपहर से ही मतदान केंद्रों के रवाना कर दिया गया था.

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 3 बजे तक ही वोटिंग

    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक होगा. लेकिन कुछ नक्सल प्रभावित जिले और मतदान केंद्र हैं, जहां पर वोटिंग सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक ही होगी. इनमें बालाघाट की लांजी, परसवाड़ा, बैहर सीट है, जहां पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा. इसके साथ ही मंडला के 55 मतदान केंद्र एवं डिंडोरी के 40 मतदान केंद्रों पर भी दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा.

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    सभी मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है. नक्सल प्रभावित जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. सभी मतदान दल रात्रि विश्राम मतदान केंद्रों पर ही करेंगे. वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे मतदान कर्मी दुर्गम मतदान केंद्रों तक भी चुनाव कराने पहुंच रहे हैं. वीडियो में गाडरवारा विधानसभा के मतदान केंद्र बड़ागांव मतदान कराने जाते हुए मतदानकर्मी देखे जा सकते हैं.

    कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं विधानसभा का चुनाव

    230 विधानसभा सीटों के लिए 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें 2,280 पुरुष और 252 महिला हैं. एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर का है. भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि, बसपा ने 181, सपा ने 71 और आम आदमी पार्टी ने 66 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

    VVIP करेंगे अपने क्षेत्र में वोटिंग

    • मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधनी में सुबह 7.30 बजे बुधनी विधानसभा के ग्राम जैत में आदर्श मतदान केंद्र में वोट डालेंगे. 
    • प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सुबह 8.30 बजे हुजूर विधानसभा के वार्ड 80 के बूथ 223 में.
    • केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सुबह 10.30 बजे बीईओ, कार्यालय परिसर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बारादरी, मुरार में.
    • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह 10.30 बजे ग्वालियर के जल विहार स्थित एएमआई शिशु मंदिर में.
    • केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सुबह 8 बजे निवास विधानसभा के ग्राम जेवरा बूथ 131 में.
    • केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक सुबह 8 बजे टीकमगढ़ के ईदगाह के सामने यांत्रिकी सेवा विभाग बूथ क्र. 74 में.
    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदिल्ली में 19 नवंबर को केजरीवाल सरकार ने ड्राई डे किया घोषित, छठ पूजा की वजह से बंद रहेंगी शराब की दुकानें….
    Next Article कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक की मौत, गाड़ी से कुचलकर मारने का आरोप,जाने पूरा मामला….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    शूर्पणखा अपमान से रावण विनाश की पटकथा शुरू रामलीला में गूंजा मर्यादा से अहंकार के टकराव का संदेश

    October 19, 2026

    रेलवे पैरामेडिकल परीक्षा की तारीखें जारी, आधार सत्यापन जरूरी; एग्जाम से पहले करें ये काम…

    October 19, 2026

    नाग है या नागिन, कैसे करें पहचान घर में साँप दिखे तो ये गलतियाँ बढ़ा सकती हैं खतरा…

    October 19, 2026

    भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, जलाभिषेक से लेकर दान तक जानें पूजा की सरल विधि…

    October 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शूर्पणखा अपमान से रावण विनाश की पटकथा शुरू रामलीला में गूंजा मर्यादा से अहंकार के टकराव का संदेश
    • रेलवे पैरामेडिकल परीक्षा की तारीखें जारी, आधार सत्यापन जरूरी; एग्जाम से पहले करें ये काम…
    • नाग है या नागिन, कैसे करें पहचान घर में साँप दिखे तो ये गलतियाँ बढ़ा सकती हैं खतरा…
    • भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, जलाभिषेक से लेकर दान तक जानें पूजा की सरल विधि…
    • मेष-सिंह के लिए नए अवसर, मिथुन को मिल सकता है शुभ समाचार; धनु समेत जानिए सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?