Raksha Bandhan : अनेक संगठनों के अनुरोध पर इस वर्ष चाइना राखी का बहिष्कार भी शहर की बहनों द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष 11 अगस्त को विधिवत पूर्णिमा होने के बाद भी 10.38 से रात 8.52 तक पंडितों के अनुसार भद्राकाल होने के कारण उक्त अवधि में रक्षा पर्व मनाया जाना अहितकारी बताया गया है।
Raksha Bandhan : 12 अगस्त को संभवत: शहर की बहनों द्वारा अपने भाईयों की कलाई पर दिन भर राखी बांधने का कार्यक्रम चलता रहेगा। कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को भी सुबह 6 बजे से 10.30 के मध्य भद्राकाल नहीं होने के कारण भाईयों के हाथों पर राखी बांधने की तैयारी बहनें कर रही हैं।