Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रामजन्मभूमि मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा – सीएम योगी
    राष्ट्रीय

    रामजन्मभूमि मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा – सीएम योगी

    By Tv 36 HindustanJune 1, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

    अयोध्या – आज रामभक्तों के लिये बेहद शुभ और ऐतिहासिक दिन है। अब सैकड़ों वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। आज से शिलाओं के रखने का काम तेजी से शुरू हो जायेगा। अब वो दिन दूर नहीं है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम में बनकर तैयार हो जायेगा। सैकड़ों वर्षों से भारत की आस्था जिस पवित्र काम के लिये तरस रही थी , वह दिन बहुत दूर नहीं जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बनकर देश-दुनियां के सभी सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक बनेगा ही। रामजन्मभूमि मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा। भारत की आस्था को सम्मान देने के साथ भारत के एकात्मता का प्रतीक होगा।
    उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रामनगरी अयोध्या में रामलला के गर्भगृह में शिलापूजन कर पहली शिला रखने के बाद कही। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों का संघर्ष पूरा हुआ , पीएम मोदी का सपना साकार हो रहा है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ लगभग दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से हुआ और सफलतापूर्वक ये निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है। हम सब अभारी हैं कि पीएम मोदी का जिन्होंने इसका शुभारंभ किया था , इससे भारत को सम्मान मिलेगा। इस मंदिर का शिला पूजा करना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। सीएम योगी ने कहा गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियां इस काम में लगी थीं , देश के असंख्य साधु – संत राम मंदिर आंदोलन को चला रहे थे। अयोध्या में पांच सौ साल की तड़पन जल्द दूर होगी। मंदिर के नींव का काम पूरा हो चुका है और अब गर्भगृह निर्मित होने के साथ ही सांस्कृतिक अस्मिता के नवयुग का आरंभ होगा। सीएम योगी ने कहा कि इससे बड़े गौरव का विषय क्‍या हो सकता है कि जिन अक्रांताओं ने भारत की आस्‍था पर प्रहार किया था , अंतत: सत्‍य की विजय हुई। सत्‍यमेव जयते ने एक बार फिर से अपनी सार्थकता को सिद्ध किया है। सीएम ने उपस्थित संत-महात्माओं विशिष्ट व्यक्तियों का आह्वान किया कि हम सभी का पावन कर्तव्य है कि पूरी क्षमता के साथ मंदिर निर्माण के कार्य में योगदान करें।
    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राम कथा पार्क हैलीपेड रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राममंदिर में गर्भगृह का पूजन किया , इस पूजा में चांदी की कन्नी और तसले का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने रामलला मंदिर के गर्भगृह में अभिजीत मुहूर्त , मृगशिरा नक्षत्र व आनंद योग में मंत्रोच्चार के बीच शिलापूजन कर गर्भ गृह की उत्तर-पश्चिम दिशा में पहला पत्थर रखी। राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए जैसे ही पहली शिला रखी तो आयोजन स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इसी के साथ ही गर्भगृह का निर्माण प्रारंभ हो गया। इस अवसर का साक्षी बनने के लिये परिसर में ट्रस्ट , संघ के पदाधिकारी , मंदिर आंदोलन से जुड़े किरदार व राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संत-धर्माचार्यों सहित प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान सीएम योगी ने एक पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास , महासचिव चंपत राय , कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी महाराज , ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य परमानन्द महाराज , जिनेन्द्र दास महाराज , ट्रस्ट के सदस्य विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र आदि के अलावा विश्वकर्मा के रूप में कार्यरत अभियंताओं आदि को अंगवस्त्र भेंट करते हुये सम्मानित किया गया। राममंदिर के गर्भगृह के शिलान्‍यास के बाद सीएम योगी ने डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य के साथ श्रीराम जन्‍म भूमि परिसर में घूमकर
    रामंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। इसके पहले सीएम योगी हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन -पूजन किये। इसके अलावा वे श्रीरामजन्मभूमि से सटे रामलला देवस्थानम में द्रविड़ शैली में बने मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुये। इस मंदिर में भगवान श्रीराम , लक्ष्मण व जानकी के साथ भगवान विष्णु , हनुमान जी और रंगनाथ जी सहित जय-विजय की प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। मंदिर में भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के 30 फीट ऊंचे स्तंभ का भी निर्माण किया गया है। इस कार्यक्रम में जगद्गुरु श्रीनिवासाचार्य कांची , श्रीरंग मंदिर वृंदावन के अध्यक्ष स्वामी रंगाचार्य सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनवपदस्थ थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर यातायात व्यवस्था सुदृण बनाने दल-बल के साथ किया पैदल मार्च।
    Next Article Los Six Juegos Más Simples De Los Internet Casinos Onlin
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट उमरिया में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी, ग्वालियर-धार सहित 10 जिलों में चलेगी लू..

    April 21, 2026

    पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई गंभीर, पीएम ने जताया दुख…

    April 21, 2026

    सुरक्षा के बड़े दावों के बीच चौंकाने वाला खुलासा, देश की सिर्फ 10% फैक्ट्रियों में सेफ्टी पॉलिसी और महज 2% में…

    April 21, 2026

    इतने लीटर पानी,7 मिनट में खत्म, टैंकर देखते ही टूट पड़ी लोग की भीड़, रायपुर में पानी के लिए त्राहिमाम…

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट उमरिया में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी, ग्वालियर-धार सहित 10 जिलों में चलेगी लू..
    • पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई गंभीर, पीएम ने जताया दुख…
    • सुरक्षा के बड़े दावों के बीच चौंकाने वाला खुलासा, देश की सिर्फ 10% फैक्ट्रियों में सेफ्टी पॉलिसी और महज 2% में…
    • इतने लीटर पानी,7 मिनट में खत्म, टैंकर देखते ही टूट पड़ी लोग की भीड़, रायपुर में पानी के लिए त्राहिमाम…
    • श्रेयस अय्यर भी हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, बोले- भारतीय क्रिकेट का अगला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?