नई दिल्ली:– निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण का टीज़र रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। खासतौर पर Ranbir Kapoor का राम अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
एक नहीं, दो अवतार में नजर आएंगे रणबीर
खबर है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में डबल रोल निभाने जा रहे हैं। वह भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम के किरदार में भी दिखाई देंगे।
टीज़र में दिखाए गए एक सीन में रणबीर को सुनहरे फरसे के साथ देखा गया था, जिसे भगवान परशुराम से जोड़ा जा रहा है। इसी सीन के बाद से डबल रोल की चर्चा शुरू हुई थी, जिस पर अब खुद अभिनेता ने मुहर लगा दी है।
रणबीर बोले- यह मेरे लिए खास मौका
एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों में राम और परशुराम दोनों का विशेष महत्व है। ऐसे में इन दोनों किरदारों को निभाना उनके करियर का बेहद खास अनुभव है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी किरदार को निभाने के लिए केवल लुक या आवाज बदलना काफी नहीं होता, बल्कि उसके भाव और आध्यात्मिकता को समझना जरूरी होता है।
राम का किरदार निभाना बड़ी जिम्मेदारी
रणबीर ने भगवान राम के किरदार को लेकर कहा कि यह केवल अभिनय नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वह इस भूमिका को पूरी श्रद्धा और समझ के साथ निभाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि दर्शकों तक सही भाव पहुंच सके।
स्टारकास्ट और रिलीज प्लान
इस फिल्म में Sai Pallavi सीता और Yash रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा Sunny Deol, Ravi Dubey, Lara Dutta और Arun Govil भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
यह फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।
