बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली पर यानी 8 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कोई रोम-कॉम आई है। जिसका दर्शकों ने पहले ही दिन जोरदार स्वागत किया है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस में जोरदार कमाई की है।
पहले दिन की 14 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन गुरुवार को 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।