Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में हाल ही में संपन्न पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत विश्व के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर बने रवींद्र जडेजा
    खेल

    श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में हाल ही में संपन्न पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत विश्व के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर बने रवींद्र जडेजा

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुबई, 9 मार्च । स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में हाल ही में संपन्न पहले टेस्ट मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को जारी आईसीसी पुुरुष टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।

    जडेजा ने दो स्थानों के फायदे से हमवतन रविचंद्रन अश्विन और वेस्ट इंडीज के जेसन होल्डर को पछाड़ते हुए 406 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया है। होल्डर 382 और अश्विन 347 रेटिंग अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। उल्लेखनीय है कि जडेजा ने मोहली टेस्ट में बल्ले के साथ 175 रन की जबरदस्त पारी खेली थी और गेंद के साथ कुल नौ विकेट (पहली पारी में पांच, दूसरी पारी में चार) लिए थे। उनके इस अहम योगदान के चलते भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में पारी और 222 रन से हरा दिया था।

    वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह हमवतन एवं भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड से आगे निकलकर टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से शीर्ष पांच में आ गए हैं। कोहली दो स्थानों के फायदे से 763 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें, जबकि रोहित 761 अंकों के साथ छठे और हेड 753 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं।

    इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 96 रन की विस्फोटक पारी ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के ऊपर शीर्ष 10 में पहुंचने में मदद की है। पंत एक स्थान के फायदे से 723 रेटिंग अंकों के साथ दसवें स्थान पर आ गए हैं, जबकि वार्नर 720 अंकों के साथ 11वें स्थान पर खिसक गए हैं।

    इस बीच ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 90 रन की पारी खेलने की बदौलत 936 रेटिंग अंकों के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर बने हुए हैं।

    पुरुषों की गेंदबाजी रैंकिंग में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज नील वैगनर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में छह विकेट लेने की बदौलत एक स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड आठवें से नौंवे स्थान पर खिसक गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं और अनुभवी भारतीय स्पिनर अश्विन दूसरे स्थान पर हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण, रायगढ़ जिले के तमनार में इन बाल आवास गृहों का किया गया है निर्माण
    Next Article कोरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में एक्सरे मशीन की हुई शुरुआत, मरीजों को मिल रही सुविधा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पिकलबॉल लीग का आगाज आज, विजेता को इतने लाख और उपविजेता को 50 हजार का इनाम…

    May 13, 2026

    आज RCB-KKR भिड़ंत, प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक और सुरक्षा के ये खास इंतजाम…

    May 13, 2026

    टीम इंडिया नंबर-1 बरकरार, पड़ोसी देश को नुकसान, साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी…

    May 12, 2026

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PM की एक अपील से बदल गया मुख्यमंत्रियों का अंदाज, इतनी घटाई काफिले में गाड़ियों की संख्या…
    • राहुल गांधी मानहानि केस इस हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें…
    • आज पंचतत्व में विलीन होंगे प्रतीक यादव, पत्नी ने भावुक पोस्ट में दी जानकारी, समर्थकों से की ये बड़ी अपील…
    • मोती के साथ इन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…
    • PM मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद छत्तीसगढ़ में पैनिक रायपुर समेत इन शहरों में पेट्रोल पंप खाली…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?