Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आरबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को फिर से डी-एसआईबी की सूची में शामिल किया…
    News

    आरबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को फिर से डी-एसआईबी की सूची में शामिल किया…

    By Tv 36 HindustanNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को फिर से घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों (डी-एसआईबी) की सूची में शामिल किया है. केंद्रीय बैंक ने बुधवार को डी-एसआईबी की सूची जारी की. इस सूची में शामिल होने के लिए ऋणदाताओं को उस ‘बकेट’ के अनुसार पूंजी संरक्षण भंडार के अतिरिक्त उच्च ‘कॉमन इक्विटी टियर 1’ (सीईटी 1) बनाए रखना आवश्यक है, जिसके अंतर्गत इसे वर्गीकृत किया गया है.सूची के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अब भी ‘बकेट 4’ में बना हुआ है, जिसके लिए देश के सबसे बड़े ऋणदाता को 0.80 प्रतिशत का अतिरिक्त सीईटी 1 रखना होगा.

    निजी क्षेत्र के सबसे बड़ा ऋणदाता एचडीएफसी बैंक को ‘बकेट 2’ में रखा गया है, जिसके तहत उसे 0.40 प्रतिशत अधिक सीईटी 1 बनाए रखना होगा.केंद्रीय बैंक ने कहा कि, एसबीआई तथा एचडीएफसी बैंक के लिए उच्च डी-एसआईबी अधिभार एक अप्रैल 2025 से लागू होगा. इसलिए 31 मार्च 2025 तक एसबीआई और एचडीएफसी बैंक पर लागू डी-एसआईबी अधिभार क्रमशः 0.60 प्रतिशत और 0.20 प्रतिशत होगा. आईसीआईसीआई बैंक को ‘बकेट 1’ में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता को सीईटी 1 भंडार में अतिरिक्त 0.20 प्रतिशत बनाए रखना होगा.

    आरबीआई ने कहा कि यह वर्गीकरण 31 मार्च 2024 तक बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है. केंद्रीय बैंक ने पहली बार 2014 में डी-एसआईबी से निपटने के लिए रूपरेखा की घोषणा की थी. 2015 और 2016 में एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक को इस सूची में शामिल किया था. 2017 में अन्य दो बैंकों के साथ एचडीएफसी बैंक को भी सूची में शामिल किया गया था.

    Post Views: 1,180

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआंगनवाड़ी में बच्चों को नहीं दिया जा रहा फल, दूध, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान…
    Next Article पुरुषों और महिलाओं के लिए विवाह की क्या होगी आयु ,स्थायी समिति 22 नवंबर को इस बाबत करेगी बात…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…

    September 2, 2026

    यहां पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल ने एयरपोर्ट में किया स्वागत, AIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल…

    September 2, 2026

    टीचर को देना है यादगार तोहफा घर पर बनाएं ये खूबसूरत हैंडमेड गिफ्ट्स…

    September 2, 2026

    हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ इस थीम पर होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026…

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…
    • यहां पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल ने एयरपोर्ट में किया स्वागत, AIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल…
    • टीचर को देना है यादगार तोहफा घर पर बनाएं ये खूबसूरत हैंडमेड गिफ्ट्स…
    • हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ इस थीम पर होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026…
    • बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?