Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में रेत माफियाओं से असुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नगर पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपने पीएसओ त्याग दिया, सुरक्षा गार्ड को वहीं छोड़कर स्वयं स्कूटी से रवाना हो गई जाने पूरा मामला…
    छत्तीसगढ

    खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में रेत माफियाओं से असुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नगर पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपने पीएसओ त्याग दिया, सुरक्षा गार्ड को वहीं छोड़कर स्वयं स्कूटी से रवाना हो गई जाने पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव। विधायक छन्नी साहू ने आज अपनी सुरक्षा त्याग दी है, छन्नी साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नगर पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपने पीएसओ, सुरक्षा गार्ड को वहीं छोड़कर स्वयं स्कूटी से रवाना हो गई। दरअसल बीते 4 दिसंबर 2021 को विधायक छन्नी साहू अपने क्षेत्र के दौरे में थी, इस दौरान रेत से भरी एक माजदा वाहन को देखकर विधायक के कहने पर उनके पति चंदू साहू ने रेत के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद रेत अवैध होने के संदेह पर क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन नहीं करने के लिए संबंधित वाहन चालक को हिदायत दी गई।

    लेकिन इस दौरान विधायक के पति के द्वारा गाली- गलौज करने का आरोप लगाते हुए वाहन चालक ने आदिवासी समाज के लोगों के साथ जाकर थाने में विधायक पति के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया। इसी पूरे मामले को लेकर विधायक छन्नी साहू ने कहा कि जब यह घटना हुई तब उनके सुरक्षा अधिकारी उनके वाहन में ही मौजूद थे। माजदा के ड्राइवर के द्वारा झूठी रिपोर्ट लिखाई गई और साथ में मौजूद सुरक्षा गार्ड व पीएसओ का पुलिस ने बयान नहीं लिया। अगर बयान लिया जाता तो पूरा मामला झूठा साबित हो जाता है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कार्य को रोकना उनकी जिम्मेदारी है और ऐसा करते समय अगर पुलिस वालों के साथ रहने के बाद भी उनके व उनके परिवार के लोगों पर कार्रवाई हो रही है, तो फिर ऐसी सुरक्षा का कोई औचित्य नहीं है यह कहते हुए आज विधायक छन्नी साहू ने अपनी सुरक्षा छोड़ दी है।

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची विधायक छन्नी साहू ने कहा कि पुलिस उनसे सहयोग करने कहती है और वह पुलिस का सहयोग भी करती आ रही हैं, आज भी वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपने पति चंदू साहू को लेकर पहुंची हैं। छन्नी साहू ने पीएसओ के साथ अपने पति को भी नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय के समक्ष छोड़ते हुए कहा कि उनके पति चंदू साहू भी मौजूद है पुलिस उनके साथ जो करना चाहती है कर ले। इस पूरे मामले में नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय ने कहा कि विधायक ने अपने पीएसओ को छोड़कर सुरक्षा लौटाने की बात कही है, वहीं उनके पति चंदू साहू को संबंधित थाने में सरेंडर करने कहा गया था , वही छन्नी साहू के एसपी आफिस से स्कूटी से निकलने के बाद चन्दू साहू को पुलिस ने गिरफतार कर न्यायलय में पेश किया गया है।

    अपनी सुरक्षा छोड़ने से पहले विधायक छन्नी साहू ने प्रेस क्लब पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पूरे मामले से अवगत कराया और अपनी सुरक्षा छोड़ने की बात पत्रकारों के समक्ष कही। राजनांदगांव जिले का खुज्जी विधानसभा का एक बड़ा क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, ऐसे में क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में दौरा करने के लिए पुलिस की सुरक्षा काफी जरूरी है। इसके बावजूद विधायक ने नक्सलियों से नहीं बल्कि रेत माफियाओं से स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हुए अपनी सुरक्षा छोड़ दी है। विधायक ने इस पूरे मामले में छुरिया पुलिस थाने में दस्तावेज के साथ अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने विधायक की रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleओवर लोड वाहनों पर जीपीएम पुलिस की सख्त चालानी कार्यवाही तीन वाहनों में 42000 रुपये समन शुल्क के साथ दो किये गए जप्त
    Next Article Repertuar Kina Cinema City Łódź Manufaktura
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…
    • दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…
    • गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…
    • आज 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का खेल, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?