
नई दिल्ली । नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत 200 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। ईच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 25 जुलाई 2022 से अग्निवीर एमआर पदों के लिए आवेदन शुरु कर दिए गए।।
लिखित परीक्षा देने के बाद मेरिट लिस्ट नवंबर 2022 को जारी होगी। वहीं लिखित परीक्षा के बाद आईएनएस चिल्का में ट्रेनिंग शुरू हो गई हैं। इस पद पर आवेदन करने वाले पुरुष या महिला उम्मीदवारों की उम्र 17-23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।