
नई दिल्ली : अगर आप 10वीं पास है और ग्रेजुएट है तो आपके लिए ये सुनहरा अवसर है ,क्योंकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफें फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), गांधीनगर ने कई पदों पर भर्ती निकाली है.ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर नौकरियां निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है.
निफ्ट ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 31 जुलाई है. निफ्ट, गांधीनगर में ग्रुप सी कैटेगरी के अंतर्गत असिस्टेंट अकाउंटेंट्स, असिस्टेंट एडमिन, मशीन मैकेनिक, स्टेनो ग्रेड III, नर्स, जूनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होगी.
शैक्षणिक योग्यता:-
असिस्टेंट – कॉमर्स में बैचलर डिग्री और फाइनेंस एवं अकाउंट्स मामलों का दो वर्षों का एक्सपीरियंस.
असिस्टेंट (एडमिन)- एडमिनिस्ट्रेशन का कम से कम दो वर्षों का एक्सपीरियंस होना चाहिए.
इंग्लिश/हिंदी टाइपिंग स्पीड कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
मशीन मैकेनिक- 10वीं के बाद तीन वर्षों का डिप्लोमा एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ट्रेनिंग.
steno III- ग्रेजुएट होना चाहिए. शॉर्टहैंड स्पीड कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट तथा 40 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड. साथ ही दो वर्षों का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए.
नर्स– नर्सिंग में बीएससी ऑनर्स.
लाइब्रेरी असिस्टेंट– ग्रेजुएशन एवं लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा या लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री. साथ ही कम से कम एक साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए.
लैब असिस्टेंट- 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही दो वर्षों का फुल टाइम डिप्लोमा. साथ ही चार वर्षों का एक्सपीरियंस.