
केंद्र सरकार के ई- श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के चार करोड़ से ज्यादा कामगार अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार पोर्टल पर कामगारों का रूझान लगातार बढ़ रहा है। पोर्टल के अनुसार अभी तक चार करोड़ 14 लाख 57 हजार 578 कामगार अपना पंजीकरण करा चुके हैं। यह असंगठित कामगारों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।
केंद्र सरकार ने असंगठित कामगारों को एक अलग पहचान और मान्यता दिलाने वाले ई-श्रम पोर्टल की स्थापना की है। सरकारी योजनाओं के लिए ई-श्रम कार्ड देशभर में एकल कार्ड के रूप में काम करेगा। यह एक राष्ट्र एक कार्ड होगा।