Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रिश्ते शर्मसार : प्रेग्नेंट भाभी को नशीला जूस पिला देवर ने किया रेप, पति और सांस से शिकायत की तो… पति ने किया नजर अंदाज और कहा- उसके पैसे से घर चलता है इतना तो सहना पड़ेगा…
    अपराध

    रिश्ते शर्मसार : प्रेग्नेंट भाभी को नशीला जूस पिला देवर ने किया रेप, पति और सांस से शिकायत की तो… पति ने किया नजर अंदाज और कहा- उसके पैसे से घर चलता है इतना तो सहना पड़ेगा…

    By Tv 36 HindustanApril 9, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। एक देवर ने अपनी प्रेग्नेंट भाभी को नशीला जूस पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला को होश आया तो उसने पूरी घटना की शिकायत अपने पति और सास से की, लेकिन पति ने घटना को नजर अंदाज कर कहा कि देवर के पैसों से पूरा घर चलता है, इतना तो सहन करना पड़ेगा। उसके बाद महिला ने हिम्मत करके पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

    यह है पूरा मामला
    दतिया इंदरगढ़ पचोखरा निवासी 24 वर्षीय महिला की शादी दिसंबर साल 2020 में ग्वालियर जिले के भितरवार करहिया थाना इलाकर के पचौरा गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई। 7 अप्रैल को महिला का देवर रॉकी ने एनर्जी के लिए भाभी को जूस पिला दिया। जूस पीने के बाद भाभी बेहोश हो गई। इसके बाद देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब कुछ देर बाद भाभी को होश आया तो उसे अहसास हो गया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। अगले दिन जब उसे डॉक्टर से पता लगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने जब यह बात अपने पति और सास को बताई तो उन्होंने कहा कि घर का खर्चा चलाने वाला देवर ही है, इसलिए उसे यह सब सहना पड़ेगा और अगर किसी बाहरी व्यक्ति को बताया तो ठीक नहीं होगा क्योंकि इससे परिवार की बेइज्जती होगी।

    पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी
    परेशान महिला ने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अपने साथ हुई इस हैवानियत की शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के साथ ही पति और सास को भी आरोपी बनाया है। इस मामले में एएसपी देहात जयराज कुबेर का कहना है कि महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म किया है। जिसका उसके ससुराल वालों ने पक्ष लिया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकारी कर्मचारी बन कर आये चोर, ले उड़े 60 फीट लंबा लोहें का पुल…
    Next Article Букмекерская контора Мостбет в Казахстан
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?