एशिया में मुकेश अंबानी का डंका बजता ही थी. अब उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी बजने लगा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज एशिया की उन गिनी चुनी कंपनियों में से एक हो गई है. जिसकी वैल्यूएशन 20 लाख करोड़ रुपए है. खास बात तो ये है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जैक मा के अलिबाबा ग्रुप को भी इस मामले में पीछे छोड दिया है. रिलायंस से आगे अब टोयोटा है. जिसका मार्केट कैप भारतीय रुपए में 31 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है.बाजार के खुलने के दो घंटे में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है और कंपनी के मार्केट कैप ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.
बीते कुछ समय से ट्रेड पंडितों की ओर से कहा जा रहा था कि रिलायंस इस जादुई आंकडें को छू लेगी. लेकिन किसी को इस बात का यकीन नहीं था कि वो वक्त इतनी जल्दी आ जाएगा. मंगलवार को कंपनी के शेयर में करीब दो फीसदी की तेजी देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के आंकडें शेयर बाजार में किस तरह के देखने को मिल रहे हैं.रिकॉर्ड लेवल पर रिलायंस इंडस्ट्रीज13 मार्च 2024 इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो चुका है. इस दिन देश की कोई सिंगल कंपनी 20 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर पहुंची है
रिलायंस इंडस्ट्रीज से आगे अब जापानी ऑटो कंपनी टोयोटा है. जिसका मार्केट कैप 31 लाख करोड़ रुपए है.सोमवार को कितना हुआ इजाफाअगर बात आज की करें तो कंपनी की वैल्यूएशन में ठीक-ठाक इजाफा देखने को मिल चुका है. आंकड़ों के अनुसार कंपनी का एक दिन पहले मार्केट कैप 19.65 लाख करोड़ रुपए था. आज जब कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के हाई पर पहुंचा तो कंपनी मार्केट कैप 20,01,801.57 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि दो घंटे के कारोबार में 37 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला.
उसके बाद नवंबर 2019 यानी 15 साल के बाद कंपनी की वैल्यूएशन आंकड़ा 10 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया. अब करीब सवा चार साल के बाद कंपनी की वैल्यूशन 20 लाख करोड़ रुपए के पार गई है.
