Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » धार्मिक आयोजन से मन शांत रहता है – राजेश्री महंत
    जांजगीर चंपा

    धार्मिक आयोजन से मन शांत रहता है – राजेश्री महंत

    By Tv 36 HindustanMay 6, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धार्मिक आयोजन से मन शांत रहता है – राजेश्री महंतअरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा – इस तरह के धार्मिक आयोजन एवं उत्सव होने से हमारा मन , चित्त मजबूत और शांत रहता है। इसके साथ ही हमारा मन अच्छे कार्य को करने के लिये विचार करता है। हमारे धर्मग्रंथों में बहुत अच्छी बातें होती हैं , इस तरह के धार्मिक आयोजन से हमें चिंतन मनन करने और अपने जीवन में उतारने का अवसर प्राप्त होता है।

    उक्त बातें मां शंवरीन दाई की पावन धरा अमोरा (महन्त) के तिलखैय्या तालाब में आयोजित रूद्र महायज्ञ एवं श्रीरामकथा के पांचवे दिन राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ( कैबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने कही। उन्होंने आगे कहा कि यह छत्तीसगढ भगवान श्री राम का ननिहाल है। हमारे यहां के लोग भगवान राम को भांजा मानते हैं , इसलिये उनके चरण छूकर प्रणाम करने की भी परंपरा है। जबकि जहां भगवान का प्रादुर्भाव हुआ वहां भी ऐसी परंपरा नहीं है। उन्होंने बताया कि भगवान शंकर ने रामचरित मानस को रचकर अपने मन मस्तिष्क में रखा था। वे किसी योग्य पात्र की खोज कर रहे थे कि कोई योग्य मिले तो इस कथा को सुनाऊं। अंत में भगवान ने माता पार्वती को यह कथा सुनाया। इसी बात को रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा – रचि महेश निज मानस राखा। पाई सुसमय शिवा सन भाषा।।

    ऐसे देवों के देव महादेव की सभी युगों से पूजा आराधना होते आयी है। इसी क्रम में आज हम सब संत केशवानंद सरस्वती की इस तपोभूमि में भी रामकथा का श्रवण कर रहे हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव , कमलेश सिंह , प्रमोद सिंह , यजमान के रूप में शांति तिवारी / श्रीमति पुष्पा तिवारी , आचार्य केशव प्रसाद पाण्डेय , कामधेनु सेना के प्रदेश सचिव योगेष तिवारी , गो सेवा संगठन के साक्षी चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने गांव में ही जोगीराम कश्यप के स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी शिरकत की। यहां उन्होंने कहा कि जब राजा परीक्षित को सर्प के डसने और सातवें दिन मृत्यु के प्राप्त होने का श्राप मिला तो भी वे विचलित नहीं हुये। उन्होंने सात दिनों तक एकाग्रचित्त होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और मोक्ष को प्राप्त कर लिये।

    राजेश्री ने कहा कि परीक्षित ऐसा पराक्रमी राजा था जिससे कलियुग ने भी रहने का स्थान मांगा। अंत में उन्होंने कश्यप परिवार को इस पुण्य कार्य के लिये बधाई देते हुये दिवंगत आत्मा की मोक्ष हेतु भगवान से प्रार्थना किया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleव्हाट्सएप ग्रुप्स में अब जुड़ सकेंगे 512 लोग,साथ हीव्हाट्सएप के जरिए बड़ी फाइल्स भेजना भी आसान
    Next Article मंदिर में आरती लाउडस्पीकर पर बज रहा था:लाठी डंडे से युवक की पिटाई के बाद मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की जानिए ये बड़ी वजह…

    June 28, 2026

    जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग जानिए महाप्रसाद की रसोई के ये चमत्कार…

    June 28, 2026

    जिस पक्षी को लोग मानते थे आज वो बना इस राज्य का गौरव PM ने ‘मन की बात’ में सुनाई ‘हरगिला’ की कहानी…

    June 28, 2026

    PM को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड…

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की जानिए ये बड़ी वजह…
    • मूंग की सरकारी खरीदी जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद प्रदेश में एमएसपी खरीद को लेकर चल रही चर्चा…
    • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है मुख्यमंत्री साय…
    • स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
    • बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बूथों पर चलाया जा रहा विशेष अभियान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?