Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » गणतंत्र दिवस 2025, राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में फरहाया तिरंगा…
    RAIPUR

    गणतंत्र दिवस 2025, राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में फरहाया तिरंगा…

    By Tv 36 HindustanJanuary 26, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. राज्य के नाम अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हमें इस धरती पर जन्म लेने का सौभाग्य मिला है. हमें राष्ट्र की गरिमा बढ़ाने के लिए काम करना है. अपनी धरती माता को सुंदर बनाने का काम करना है. जिन वीरों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने जीवन की आहुति दी उनको सम्मान देनाऔर नमन करना हमारी जिम्मेदारी है. हमें उन महान वीरों के बताए मार्ग पर चलना और देश की सेवा करना है.

    पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा: राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी परंपरा में जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की बात कही गई है. जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर है. हमारी इस सुंदर धरती भारत माता के 76वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने हम सब जमा हुए हैं. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस धरती में जन्म लेने का पुण्य मिला. हमारा सौभाग्य इस बात को लेकर भी है कि हम एक स्वतंत्र धरती में एक सबसे अच्छे संविधान की छांव में सुकून का जीवन बिता रहे हैं. यह सब संभव हो पाया हमारे वीरों और शहीदों के साहस के बूते. राज्यपाल ने कहा कि वीरों और शहीदों ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए न्योछावर कर दिया. हम आभारी हैं उन संविधान निर्माताओं के प्रति जिन्होंने हमें आजादी दिलाई.

    छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती वर्ष मना रहा है. यह संयोग है कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है. रमेन डेका ने कहा कि सरकार इस अवसर को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है. हम सभी प्रदेशवासी अटल जी के प्रति कृतज्ञ हैं. आज हमारा प्रदेश जिस तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर काम कर रहा है, इसके पीछे अटल जी का सुशासन का मंत्र और समावेशी विकास की सोच है.

    संविधान निर्माता को किया नमन: राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से एक ऐसे गणतंत्र का निर्माण किया, जिसमें हर नागरिक अपनी पूरी गरिमा से स्वतंत्रता का सुख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी कर सके. सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है और इसके अनुरूप कार्य कर रही है. अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी ने 1857 में भारत के प्रथम स्वातंत्र्य संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल बजाई थी. अमर शहीद ने पराधीनता से मुक्ति के लिए संघर्ष किया. उनके आदर्श हमारे पथप्रदर्शक बने हैं. सरकार ने प्रदेश के 68 लाख परिवारों को पांच सालों तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है. सरकार गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

    18 लाख परिवारों को छत: राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता उसके सरोकारों से पता चलती है. सरकार का पहला ही निर्णय प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए छत की व्यवस्था करना था. आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3 लाख अतिरिक्त आवास निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है. हमारा प्रदेश धान का कटोरा है. हम देश के दूसरे ऐसे राज्य हैं जो सेंट्रल पूल में चावल का सबसे ज्यादा योगदान करते हैं. मेरी सरकार ने अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशियां लाने का काम किया. छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलता है और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाता है, जो सर्वाधिक है.

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए मेरी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया है. इसके अंतर्गत 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार सालाना प्रदान किया जा रहा है. मेरी सरकार के इस निर्णय से हर गांव में खुशहाली आई है. लोग खेती किसानी की ओर लौट रहे हैं. गांव गांव मेंं ट्रैक्टर नजर आते हैं. किसान अपनी खेती में निवेश कर रहे हैं. कृषि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होने से शहरी अर्थव्यवस्था भी गुलजार हो रही है.

    इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस: राज्यपाल ने कहा कि सरकार का फोकस तीव्र आर्थिक प्रगति पर है. छत्तीसगढ़ एक ऐसा आदर्श राज्य है जहां निवेश के लिए बेहद अनुकूल माहौल है.
    खनिज संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता, दक्ष मानव संसाधन, बेहतरीन अधोसंरचना यहां उद्यमियों के लिए आकर्षक निवेश वातावरण तैयार करती है. नई उद्योग नीति लाकर मेरी सरकार ने उद्यमियों के लिए छत्तीसगढ़ में रेड कारपेट खोल दिया है. सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, इज आफ डूइंग बिजनेस और विभिन्न उद्यमों के लिए आकर्षक अनुदान से छत्तीसगढ़ में निवेश का सुनहरा अवसर उद्योग जगत के लिए है. अगले पांच सालों में इसके माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावना है, जिससे पांच लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे.

    नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़ और देश: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि हमारे गणतंत्र को सबसे बड़ा खतरा हिंसक विचारधाराओं से है. बीते कई वर्षों से प्रदेश माओवाद के संकट में उलझा हुआ है. राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने एक वर्ष के भीतर सघन अभियान चलाकर माओवादियों को कमजोर करने का कठिन परिश्रम किया है. उत्साह और उमंग से भरे हमारे जवानों ने माओवादियों की रीढ़ तोड़ दी है. जवानों ने माओवादियों को उनके सबसे सुरक्षित पनाहगाहों में मार गिराया है.

    माओवाद प्रभावित इलाकों में विकास की बढ़ी रफ्तार: राज्यपाल ने कहा कि जिन इलाकों में माओवादी आतंक की वजह से विकास का उजाला नहीं पहुंच सका था, वहां नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सरकार 17 विभागों की 53 कल्याणकारी योजनाओं और 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा रही है. पहली बार इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगे हैं. आधार कार्ड बने हैं. आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं. स्कूलों में बच्चों की मुस्कुराहट लौट आई है. गांधी जी के सुराजी गांवों का सपना यहां फिर से आकार लेने लगा है.

    बस्तर ओलंपिक से बदली तस्वीर: राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने बस्तर में बस्तर ओलंपिक का भी आयोजन किया. इनमें 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. यह संकेत है कि बस्तर में शांति का दौर लौट आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी मन की बात में इस पहल का जिक्र करते हुए प्रशंसा की और कहा कि ये पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है.
    डिजिटल गवर्नेंस: रमेन डेका ने कहा कि सुशासन सरकार का मूलमंत्र है. सुशासन के लिए सबसे जरूरी शर्त है पारदर्शिता. सरकार हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपना रही है. विभिन्न विभागों में 266 करोड़ की लागत से आईटी टूल्स इंस्टाल किये जा रहे हैं. इनसे विभागीय गड़बड़ियों की आशंका थम जाएगी. तय समय सीमा में फाइल मूव होगी. इससे नीतिगत निर्णयों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी.

    अटल नगर होगा आईटी हब: राज्यपाल ने कहा कि सरकार नवा रायपुर अटल नगर को आईटी हब के रूप में स्थापित कर रही है. इसके लिए अनेक कंपनियों से एमओयू किये गये हैं. बिजनेस कॉन्फ्रेन्स तथा मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी इसे विकसित किया जा रहा है. मेडिसिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत यहां 5000 बिस्तरों का अस्पताल बनाने के लिए सरकार ने 200 एकड़ भूमि चिन्हांकित की है. नवा रायपुर अटल नगर को फार्मास्युटिकल हब के रूप में स्थापित किये जाने के लिए 141 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है. स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा.

    Views: 1,310
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ बीजेपी के मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, जानिए किसे मिला मौका…
    Next Article तुमालपाड़ में पहली बार लहराया तिरंगा, धुर नक्सल प्रभावित इलाके में गूंजी जवानों की जय जयकार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय से सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट…

    October 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की…

    October 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की…

    October 25, 2026

    सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय से सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट…
    • मुख्यमंत्री साय ने इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की…
    • मुख्यमंत्री साय ने इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की…
    • सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय
    • अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित इस महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?