एंटरटेनमेंट डेस्कः- बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ की जबरदस्त सफलता एन्जाॅय कर रही हैं। इसके अलावा वे अपनी अगली फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसी चर्चा है कि उनकी और रणवीर सिंह की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि एक पब्लिक इवेंट के दौरान दोनों के बीच की दूरियां देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं। जहां एक्ट्रेस अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ दिखाई दीं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के मौके पर रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली। लेकिन दोनों की एंट्री में फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिससे यह चर्चा होने लगी कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वीडियो में जब रणवीर सिंह ने दीपिका का हाथ पकड़ना चाहा तो एक्ट्रेस उन्हें इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गईं। वीडियो में रणवीर सिंह दीपिका का इंतजार करते दिख रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण अपनी कार से उतरती हैं। जब रेड कार्पेट पर एंट्री करने के लिए रणवीर दीपिका के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं तो वो उन्हें इग्नोर कर देती हैं।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दोनों के फैंस परेशान हो गए। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘उनकी बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह से बदल गई है। मुझे लगता है, इससे पहले भी उनका झगड़ा हुआ था।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दीपिका गुस्से में है उसने हाथ नहीं पकड़ा है।’ जबकि एक अन्य ने लिखा, ‘कुछ तो गड़बड़ है। ऐसा लग रहा है कि रोमांस जल्द ही खत्म हो गया।’
बता दें कि इस इवेंट में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी पहुंचे थे। जहां एक्ट्रेस ने अपने पिता को बीच में रखते हुए सारे पोज दिए। उन्होंने रणवीर के साथ एक भी फोटो क्लिक नहीं करवाई। यह सक देखने के बाद से ही फैंस के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में कुछ खटास आ गई है। वैसे यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी दीपिका और रणवीर सिंह को लेकर इस तरह की खबरें आ चुकी हैं। जाहिर है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड्स से वापस लौटी हैं।