Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज मनाई जाएगी ऋषि पंचमी महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी है यह व्रत
    छत्तीसगढ

    आज मनाई जाएगी ऋषि पंचमी महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी है यह व्रत

    By adminSeptember 11, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    ऋषि पंचमी का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी को किया जाता है। इस दिन सप्तऋषियों की पूजा की जाती है। यह व्रत गणेश चतुर्थी के अगले दिन और हरतालिका तीज के दूसरे दिन किया जाता है। इस व्रत के बारे में ब्रह्माजी ने राजा सिताश्व को बताया था। एक बार राजा सिताश्व ने ब्रह्माजी से ऐसे व्रत के बारे में जानना चाहा जिसके करने से प्राणियों के समस्त पापों का नाश हो जाता है। तब ब्रह्माजी ने उन्हें ऋषि पंचमी के व्रत के बारे में बताया।

    ऋषि पंचमी व्रत की कथा

    विदर्भ देश में उत्तंक नामक एक सदाचारी ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी बड़ी पतिव्रता थी, जिसका नाम सुशीला था। उस ब्राह्मण के एक पुत्र तथा एक पुत्री दो संतान थी। विवाह योग्य होने पर उसने समान कुलशील वर के साथ कन्या का विवाह कर दिया। दैवयोग से कुछ दिनों बाद वह विधवा हो गई। दुखी ब्राह्मण दम्पति कन्या सहित गंगा तट पर कुटिया बनाकर रहने लगे।

    एक दिन ब्राह्मण कन्या सो रही थी कि उसका शरीर कीड़ों से भर गया। कन्या ने सारी बात मां से कही। मां ने पति से सब कहते हुए पूछा- प्राणनाथ! मेरी साध्वी कन्या की यह गति होने का क्या कारण है?

    उत्तंक ने समाधि द्वारा इस घटना का पता लगाकर बताया- पूर्व जन्म में भी यह कन्या ब्राह्मणी थी। इसने रजस्वला होते ही बर्तन छू दिए थे। इस जन्म में भी इसने लोगों की देखा-देखी ऋषि पंचमी का व्रत नहीं किया। इसलिए इसके शरीर में कीड़े पड़े हैं।

    धर्म-शास्त्रों की मान्यता है कि रजस्वला स्त्री पहले दिन चाण्डालिनी, दूसरे दिन ब्रह्मघातिनी तथा तीसरे दिन धोबिन के समान अपवित्र होती है। वह चौथे दिन स्नान करके शुद्ध होती है। यदि यह शुद्ध मन से अब भी ऋषि पंचमी का व्रत करें तो इसके सारे दुख दूर हो जाएंगे और अगले जन्म में अटल सौभाग्य प्राप्त करेगी।

    पिता की आज्ञा से पुत्री ने विधिपूर्वक ऋषि पंचमी का व्रत एवं पूजन किया। व्रत के प्रभाव से वह सारे दुखों से मुक्त हो गई। अगले जन्म में उसे अटल सौभाग्य सहित अक्षय सुखों का भोग मिला।

    ऋषि पंचमी पूजन विधि

    ब्रह्माण्ड पुराण के अनुसार ऋषि पंचमी के दिन महिलाएं घर में साफ-सफाई करके पूरे विधि विधान से सात ऋषियों के साथ देवी अरुंधती की स्थापना करती हैं। सप्त ऋषियों की हल्दी, चंदन, पुष्प अक्षत आदि से पूजा करके उनसे क्षमा याचना कर सप्तऋषियों की पूजा की जाती है। पूरे विधि- विधान से पूजा करने के बाद ऋषि पंचमी व्रत कथा सुना जाता है तथा पंडितों को भोजन करवाकर कर व्रत का उद्यापन किया जाता है।

    पूजन में इन मंत्रों का करें जाप

    कश्यपोत्रिर्भरद्वाजो विश्वामित्रोय गौतम:।
    जमदग्निर्वसिष्ठश्च सप्तैते ऋषय: स्मृता:।।
    गृह्णन्त्वर्ध्य मया दत्तं तुष्टा भवत मे सदा।।

    इस दिन व्रत रखकर पूरे विधि- विधान से सप्तर्षियों की पूजा करने से व्यक्ति के सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। अविवाहित स्त्रियों के लिए यह व्रत बेहद महत्त्वपूर्ण और फलकारी माना जाता है। इस दिन हल से जोते हुए अनाज को नहीं खाया जाता अर्थात जमीन से उगने वाले अन्न ग्रहण नहीं किए जाते हैं।

    ऋषि पंचमी का व्रत करने से अत्यंत लाभ प्राप्त होता है, यह व्रत करने से महिलाओं को मासिक धर्म में हुई जाने अनजाने में हुई गलतियों के दोषों से मुक्ति प्राप्त होती है। ऋषि पंचमी का व्रत करके महिलाएं जान- अनजाने में हुए पापों से मुक्ति पा सकती है। वैसे भी यह व्रत विशेषकर महिलाओं के लिए ही है। यह व्रत करके महिलाएं अपने जीवन के कई दोषों से मुक्ति पा सकते हैं। इस दिन सप्तऋषियों के साथ- साथ गुरु वशिष्ठ की पत्नी अरुंधति की भी पूजा की जाती है।

    ऋषि पंचमी व्रत के लाभ

    1. ऋषि पंचमी का व्रत विशेष रूप से महिलाएं मासिक धर्म में हुई धार्मिक गलतियों और दोषों से रक्षा के लिए करती हैं। माना जाता है यह व्रत करने से इन सभी दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
    2. ऋषि पंचमी के व्रत में अपामार्ग को पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन अपामार्ग के पौधे से दातुन और स्नान करने के उपरातं ही यह व्रत पूर्ण माना जाता है। ऋषि पंचमी का यह व्रत सभी पापों का नाश करने वाला माना गया है।
    3. ऋषि पंचमी का व्रत प्रत्येक वर्ग की महिला कर सकती है। इस व्रत के पुण्यफल से सभी प्रकार के पापों का क्षय होता है। इसलिए यह व्रत महिलाओं के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
    4. ऋषि पंचमी का यह व्रत सुहागन स्त्रियों के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी कर सकती है लेकिन यह व्रत मनोवांछित और योग्य वर पाने के लिए नहीं किया जाता बल्कि अन्य दोषों से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है।
    5. ऋषि पंचमी के दिन गंगा स्नान को अधिक महत्व दिया जाता है। इसलिए गंगा स्नान अवश्य करें और उसके बाद ही सप्तऋषि की पूजा करें।
    6. ऋषि पंचमी के दिन जमीन से बोया हुआ अनाज नहीं खाया जाता अगर कोई महिला ऐसा करती है तो उसे सप्तऋषियों का श्राप मिलता हैं और उसे जीवन में अनेकों कष्टों का सामना करना पड़ता है।
    7. ऋषि पंचमी के दिन ऋषि वशिष्ठ की पत्नी अरुंधति की भी पूजा की जाती है। इसलिए सप्तऋषि के साथ- साथ देवी अरुंधति की भी पूजा अवश्य करें। ऐसा करने से आपको मासिक धर्म में होने वाली पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
    8. ऋषि पंचमी के सात वर्षों के बाद आठवें वर्ष में सप्त ऋषियों की सोने की प्रतिमा बनाकर ब्राह्मण को दान दी जाती है। ऐसा करने से ही यह व्रत पूर्ण माना जाता है।
    9. मासिक धर्म में किसी ब्राह्मण को भोजन कराने के पाप से मुक्ति दिलाता है ऋषि पंचमी का व्रत।
    10. ऋषि पंचमी का व्रत मासिक धर्म में किसी पूजा के समान को हाथ लगाने के पाप से भी मुक्ति दिलाता है।
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ला रही है नया कानून अब अपराधियों का पैसा गरीबों में बांटा जाएगा
    Next Article 20 सितंबर को कांग्रेस पार्टी का मऊगंज जिला की मांग को लेकर होगा विशाल प्रदर्शन
    admin
    • Website

    Related Posts

    ये देश है भारत के साथ जानिए पाकिस्तान को किसका है समर्थन …

    May 9, 2025

    सुशासन तिहार; नगर पंचायत समोदा में मिले 1376 आवेदन, हितग्राहियों को तत्काल मिला राशन कार्ड और ऋण पुस्तिका, अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर बोले- हर संभव समस्याओं का होगा तुरंत समाधान…

    May 9, 2025

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, जानिए अंतिम तिथि से लेकर सबकुछ …

    May 9, 2025

    पहलगाम का बदला लेने पर ऐसा क्या बोली समाजवादी पार्टी आई पहली प्रतिक्रिया…

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    ADS
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत-पाकिस्तान तनाव: शाम को विदेश मंत्रालय देगा जानकारी, शाह और राजनाथ सिंह ने ली अलग-अलग बैठक…
    • Betano On Range Casino Overview 2025 Two,900+ Casino Video Games
    • Betano Sportsbook Evaluation 2025
    • Betano Приложение » Свали За Android И Ios 2025
    • Игровой процесс в демо и стандартном формате в онлайн казино
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?